back to top
मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026

मौसम अपडेट: अगले कई दिन आते-जाते रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार

Share

23 अगस्त, शनिवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश हुई। तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम को उमसपूर्ण बना दिया। अब मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन भी प्रयागराज में बादल रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। प्रयागराज में पिछले दिनों से ही हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग नें प्रयागराज मौसम अपडेट के बारें में जानकारी देते हुए बताया की आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

अगले दो दिन मौसम का हाल 

24 अगस्त, रविवार को मौसम के बारे में बात की जाय तो सुबह से ही आसमान घने बादलों से घिरा रहेगा। दिन भर हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम लगभग 26°C होगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस समय उमस और नमी भी होगी।

25 अगस्त, सोमवार को भी बादल बीच-बीच में आते-जाते रहेंगे। शहर में हल्की बारिश हो सकती है। दिन में तापमान 31°C तक पहुँचने की उम्मीद है तो वहीं रात  में तापमान 26°C तक रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की सबसे नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मानसून अभी सक्रिय है और अगले 48 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रयागराज जिले में भारी बारिश होंने की उम्मीद नहीं जताई जा रही। इस स्थान पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

बाढ़ अपडेट: प्रयागराज में फिर बाढ़ की बढ़ती संभावना

26 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक का दैनिक मौसम अपडेट 

26 अगस्त, 2025 (मंगलवार): बादल छाए रहेंगे और आसपास कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।  लगभग 34 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहने की संभावना है।

27 अगस्त 2025 (बुधवार): हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। दिन में तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
28 अगस्त, 2025 (गुरुवार): बादल छाए रहेंगे, कुछ समय धूप भी खिल सकेगी, लेकिन बारिश का खतरा भी रहेगा। तापमान 35 डिग्री से अधिक नहीं होगा।

29 अगस्त 2025(शुक्रवार): प्रदेश के कई हिस्सों के साथ ही प्रयागराज में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  दिन में लगभग 34 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा।

प्रयागराज में बनेंगे दो नए स्टेशन

Read more

Local News

hi_INहिन्दी