प्रयागराज में दो नए रेलवे स्टेशन का निर्माण जल्दी ही होने जा रहा। रेलवे प्रशासन ने “न्यू छिवकी” और “न्यू संगम” नाम से दो स्टेशनों को बनाने की अनुमति दी है। दोनों स्टेशनों के लिए जगह निर्धारित करके भूमि सर्वे कार्य शुरू किया गया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह सूचना दी है।
प्रयागराज नए रेलवे स्टेशन कहाँ बनेंगे
रेलवे ने बताया कि यमुना पार क्षेत्र में ‘न्यू छिवकी’ स्टेशन बनाया जाएगा। जबकि ‘न्यू संगम’ स्टेशन गंगा पार क्षेत्र में छतनाग के पास बनाया जाएगा। यह दोनों स्थान शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए मुख्य प्रयागराज जंक्शन से अलग बनाए जाएंगे। भूमि सर्वे प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी। दोनों स्टेशन को जमीन से 10-12 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जाएगा।
प्रयागराज नए रेलवे स्टेशन से ट्रेन ट्रैफिक बांटने और विकास में होगी मदद
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इन नए स्टेशनों के बनने से वर्तमान ट्रेन ट्रैफिक को बांटना संभव होगा। साथ ही प्रयागराज में यातायात सुगम होगा और क्षेत्रों का विकास होगा।” प्रशासन का दावा है की इससे स्टेशन के ट्रैफिक दबाव कम होकर आवागमन में सुविधा होगी।
नई परियोजनाओं से जुड़े यह विवरण यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देंगे और रेलवे विकास में एक नया दौर शुरू करेंगे। नए रेलवे स्टेशन के बनने से आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट, होटल और रेस्तरां सहित अन्य स्थानीय व्यवसायों को जल्दी लाभ होगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या भी नए रोजगार के अवसर लाएगी। शहर की रेल व्यवस्था को खासकर कुंभ जैसे बड़े समारोहों के लिए स्मार्ट और सक्षम बनाया जा सकेगा।

