यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीख पहले से तय है, लेकिन यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्र के बारे में अब-तक कोई जानकारी नहीं है? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से जुड़े अधिकांश विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूलों के पास आज यही प्रश्न है। 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी होने वाली केंद्र सूची अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। जबकि 27 नवंबर केंद्र जारी होने की अंतिम तिथि थी।
यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्र 2026, क्या है मामला?
UPMSP ने 1 नवंबर 2025 को 2026 के लिए बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया था। उसी के अनुसार, जिला स्तर की समिति द्वारा सत्यापित विद्यालयों की सूचना के बाद, 27 नवंबर तक वेबसाइट पर परीक्षा केन्द्रों की सूची अपलोड करने का वादा किया गया था। हालाँकि 27 नवंबर की तारीख निकल चुकी है, लेकिन परीक्षा केंद्रों की सूची नहीं आई है।
इससे पहले कई स्कूलों को केंद्र की पात्रता से बाहर कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केवल CCTV वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा, UPMSP ने 28,082 स्कूलों से पहले नेटवर्क, सुरक्षा, कमरे, क्लासरूम आदि की आवश्यक आधारभूत जानकारी ऑनलाइन मांगी थी, जिसमें से बहुत से स्कूलों ने डेटा अपलोड किया था। लेकिन अपडेटेड डेटा और वास्तविक निरीक्षण में ताल-मेल नहीं बैठ पाया। उमीद है की जल्दी ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी।
प्रयागराज में फिर से साइबर ठगी, बुजुर्ग व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट कर बनाया शिकार।

