मंगलवार, अप्रैल 29, 2025

तेलंगाना सुरंग में फंसे 8 में से 4 लोगों का पता चला, बचाव प्रक्रिया हुई और तेज 

Share

22 फरवरी कों तेलंगाना टनल हादसे के नागरकुरनुल जिले के एसएलबीसी(श्रीशेलम लेफ्ट बैंक कैनाल) सुरंग की घटना में 8 लोग फंसे रह गए थे। जिनको निकालने की जद्दोजहद जारी है। अभी लोगों के निकालने के प्रयास जारी है। घटना के 9वें दिन कुछ सफलता हाथ लगी है। शनिवार 1 मार्च कों मंत्री ने बताया की 4 लोगों का पता चल गया। यह घटना उस वक्त की है जब टनल के 14 किमी अंदर 50 लोग टनल की मरम्मत कर रहे थे। उसी वक्त टनल का छत गिर जाने से 42 लोग तो बाहर निकाल आए थे परंतु 8 लोग टनल के अंदर है फंसे रह गए। बाहर निकले लोगों मे दो लोग घायल भी हो गए थे। 

कल यहाँ आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने जानकारी दी की सुरंग मे फंसे 8 में से 4 लोगों का पता लगा लिया गया है। इनका पता लगाने के लिए जीपीआर यानि ग्राउन्ड पेनट्रेटिंग रडार का उपयोग किया गया है। आज शाम तक इन्हे निकाल लेने की संभावनाएं जताई जा रही है। हालांकि मंत्री से उनके जीवित होने की संभावना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा केवल 1% का चांस है। पर हम इस एक प्रतिशत कों भी क्यूँ छोड़े।

 शेष चार श्रमिकों के बारे में उन्होंने कहा की सुरंग बोरिंग मशीन के नीचे होने की संभावना है। उनके खोज के लिए अभी एक दिन और लग सकता है। 

तेलंगाना टनल हादसे में बचाव कार्य के लिए लगे कर्मचारियों का आकड़ा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने शनिवार रात को जारी किया। जिसमे 18 समूहों सहित 54 अधिकारी और 704 कर्मचारी लगे हुए है। 

तेलंगाना टनल हादसे के घटनास्थल देखने जाएंगे सीएम –

रविवार 2 मार्च कों राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भी घटनास्थल पर पहुँचने वाले है। साथ ही यहाँ हो रही गतिविधियों का जायजा भी लेंगे।   

जो 8 लोग फंसे हुए है उनमे 4 झारखंड 2 लोग यूपी, 1-1 लोग पंजाब और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए गएं  है। जिसमे मनोज कुमार, श्रीनिवास यूपी, सनी सिंह जम्मू-कश्मीर, गुरप्रीत सिंह पंजाब एवं संदीप साहू, संतोष साहू, अनुज साहू और जगता जेस झारखंड के निवासी है। 

ऐसे ही और खबर के लिए देखिए दूसरी पोस्ट खेल से जुड़ी खबर

Read more

Local News

hi_INहिन्दी