कल रात करछना इलाके में एक हथियारबंद लूट गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। लाखों के जेवरात लूट चुके ये अपराधी अब जेल की हवा खाएंगे, लेकिन दो साथी अभी भी फरार हैं।
प्रयागराज पुलिस मुठभेड़ की विस्तृत खबर
बुधवार की रात पुलिस ने बताया कि करछना थाने की टीम हर्रई-बेंदो बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। जब टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को चेकिंग करने के लिए रुकने का संकेत दिया। वह पुलिस के संकेत को अनदेखा कर भागने लगे। जब पुलिस ने पीछा करते हुए घेराबंदी की, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इसके जवाब में गोलियां चलाईं, जिससे दोनों प्रमुख आरोपी भागते समय घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए।
पकड़े गए दो आरोपियों के नाम पप्पू सोनकर और अरविंद सोनकर हैं, जो सोहतियाबाग, जॉर्ज टाउन से हैं। उनके पास एक देशी तमंचा, कारतूस, दो बाइक और चांदी के आभूषण मिले हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
वारदातें और गिरोह का इतिहास
पुलिस ने बताया कि इसी गिरोह नें 21 जनवरी को तेवरिया पुलिया के पास कविता विश्वकर्मा नाम की एक महिला सराफा कारोबारी से चांदी के जेवरात और नकदी लूटे थे। जबकि 22 दिसंबर 2025 को मझुआ नहर के पास सराफा व्यापारी चंदन सोनी पर गोली चलाकर जेवरात लूटने में भी शामिल था। इन दोनों मामलों में पहले से ही एफआईआर दर्ज की गई थी।
प्रयागराज में नए यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग, बचाई गई जान।

