back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज: परिवारिक तनाव कारण नए यमुना पुल से कूदे युवक की जान बचाई गई

Share

प्रयागराज के एक युवक ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव के चलते न्यू यमुना ब्रिज से छलांग लगा दी। स्थानीय पुलिस और जल-रक्षक दल की तत्परता नें उसकी जान बचा ली। युवक नें जैसे ही पुल छलांग लगाई गोताखोरों ने जल पुलिस के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया।

न्यू यमुना ब्रिज से छलांग घटना की पूरी खबर 

मंगलवार शाम करीब 6 बजे की बात है। ग्राम नौंवा चक, थाना सारंजन, समस्तीपुर (बिहार) का रहने वाला 30 वर्षीय अरविंद राय नए यमुना पुल से यमुना में कूद गया। वह प्रयागराज में किराए के कमरे में रहता था। जल पुलिस प्रभारी रविंद्रनाथ यादव की अगुवाई में टीम ने मोटरबोट से पहुंचकर उसे सुरक्षित खींच लिया।

कीडगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अरविंद मानसिक तनाव में था। परिजनों को तत्काल जानकारी दी गई। वह मेडिकल चेकअप के बाद अपने परिवार को सौंप दिया गया। खुशकिस्मती यह रही की उसे कोई चोट नहीं लगी।

पुलिस जांच में सामने आया कि अरविंद प्राइवेट जॉब करता था। तनाव का सटीक कारण तो परिवार ही बता पाएगा, लेकिन शहर में बाहरी युवाओं पर दबाव आम है।

प्रयागराज में मौसम बदलाव से अस्पताल में लगी लंबी कतारें।

 

Table of contents [hide]

Read more

Local News

hi_INहिन्दी