प्रयागराज में एक हत्या के आरोपी को ट्रेन से महाराष्ट्र भागते हुए पकड़ लिया गया। आरोपी पत्नी की हत्या करने के बाद घटनास्थल से भाग निकलने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी सूचना के आधार पर उसे रात के समय पकड़ लिया। हत्या आरोपी गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल में भेज दिया गया है।
प्रयागराज हत्या आरोपी गिरफ्तार की विस्तृत जानकारी
आरोपी मिथुन साहनी बलिया का निवासी है। उसे पत्नी की हत्या का आरोप है। आरोपी मुंबई (महाराष्ट्र) भागने के इरादे से ट्रेन में बैठा था जब प्रयागराज की जीआरपी ने उसको पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार युवक नशे में इतना धुत था की डंडे से पीटा फिर गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव के पास बैठकर रोता रहा और सुबह होते ही वहां से गायब हो गया। पहले वह बस के द्वारा वाराणसी पहुंचा उसके बाद गंगा-ताप्ती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी।
जैसे ही प्रयागराज जीआरपी को इसकी सूचना मिली, खोजबीन चालू कर दी और प्रयागराज के छिवंकी स्टेशन पर पकड़ लिया गया। पहले उसे कीडगंज थाने ले जाया गया फिर वहाँ से बलिया पुलिस लेकर गई। आरोपी के 3 बच्चे है जिसमें एक 5 महीने की बच्ची है।
प्रयागराज में रिटायर्ड कैप्टन के साथ लाखों की ठगी।

