ICC Men’s T-20 World Cup 2026 के Super-8 चरण के एक बेहद अहम मुकाबले में भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने थे। दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए जीतना जरूरी था। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामकता दिखाई और ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया।
भारत vs जिम्बाब्वे सुपर-8 मुकाबला
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में संजु सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 48 रनों की साझेदारी की। संजु 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजर्बानी का शिकार बनें। पावरप्ले में ही 80/1 रन बना लिए, जहां अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 72 रनों की साझेदारी में आक्रामक रुख अपनाए रखा। ईशान ने 38(24) रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन की बेहतरीन पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13 गेंदों पर 33 रन बना डाले। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा नें अंतिम 31 गेंदों में 84 रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई जिससे टीम का स्कोर 250 रनों के पार पहुंचा दिया। हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 (2 चौके, 4 छक्के) बनाए, वहींतिलक नें 16 गेंदों पर 44 रन धाकड़ पारी खेली। भारत ने 17 छक्के और 16 चौके जड़े।
जिम्बाब्वे की संघर्षपूर्ण पारी
257 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए जिम्बाब्वे 20 ओवर में 184/6 रन पर सिमट गया। ब्रायन बेनेट ने शानदार 59 गेंदों पर 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। सिकंदर रजा 31 (21) रनों की पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज मुरमानी नें 20 रन का योगदान दिया। इसके अतिरिक्त ज़िम्बाब्वे का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। अर्शदीप सिंह को 3 विकेट मिले।
भारत ने 72 रनों से इस जीत के साथ अपना सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीद बनाए रखी है। हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को 9 विकेट से दी शिकस्त।

