अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका के मध्य मुकाबला खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और वेस्टइंडीज को 176/8 पर रोक दिया, फिर सिर्फ 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान एडेन मार्करम की नाबाद 82 रनों की शानदार पारी खेली।
वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका मैच का सारांश
वेस्ट इंडीज़ को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला, तो उसके सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की। कप्तान शाई होप 16(6) और ब्रैडन किंग 21(11) रन ने पहले विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की। लेकिन मध्यक्रम में विकेट लगातार गिरते रहे, जिससे वेस्ट इंडीज मुश्किल में नजर आ रही थी। आखिरकार जेसन होल्डर 31 गेंदों पर (49) और रोमारियो शेफर्ड 37 गेंदों पर (52) नाबाद की शानदार साझेदारी कर टीम को 176/8 तक पहुँचाया। लुंगी नगिडी को 3 तो कार्बिन बॉश को 2 विकेट मिले।
साउथ अफ्रीका का रन चेज
लक्ष्य 177 का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ऐडेन मार्करम नाबाद 82 और क्विंटन डी कॉक 47 ने मिलकर पहले 8 ओवरों में शानदार 95 रन की साझेदारी की। डी कॉक ने ताबड़तोड़ 24 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। जबकि मार्कराम ने सिर्फ़ 46 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। रेयान रिकल्टन ने 45 रन (28 गेंद) ठोके, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। साउथ अफ्रीका सिर्फ एक विकेट खोकर 16.1 ओवर में 177/1 पहुंच गए।
ऐडेन मार्करम को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
नैनी जेल रोड के पास हुए दुर्घटना में भांजे की मौत, मामा घायल।

