back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज में 16 जनवरी से 20 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, माघ मेला स्नान के चलते प्रशासन नें दिया आदेश 

Share

मकर संक्रांति की धूम अभी थम भी न पाई थी कि माघ मेले का अगला बड़ा स्नान मौनी अमावस्या ने दस्तक दे दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया की 16 जनवरी से 20 जनवरी तक सभी बोर्ड स्कूल जिले भर में कक्षा 1 से 12 तक बंद रहेंगे। विद्यार्थियों को पांच दिनों की लंबी छुट्टी दी गई है, लेकिन इसके पीछे सुरक्षा और ट्रैफिक चिंता है।

प्रयागराज माघ मेला स्कूल बंद होने का आदेश का मुख्य अंश 

14 जनवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) पीएन सिंह ने आदेश जारी किया। डीएम मनीष वर्मा के निर्देश पर यह कदम उठाया गया। सभी स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य कड़ाई से पालन करेंगे। यह सरकारी, निजी, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों से कक्षा 1 से 12 तक है। 

कुछ रिपोर्टों में कक्षा एक से आठ तक, जहां बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने ट्रैफिक प्रतिबंधों और शहर में असुविधा के फैसले का उल्लेख किया गया है। लेकिन डीआईओएस आदेश स्पष्ट रूप से 1 से 12 तक है। संभवतः उच्च कक्षाओं में ऑनलाइन कक्षाएं होंगी।

प्रशासन ने यह अग्रह किया है कि भीड़-भाड़ और मेले के गंभीर आयोजन को देखते हुए बच्चों और अभिभावकों को असुविधा न हो, इसलिए यह अस्थायी अवकाश दिया गया है। 

प्रयागराज माघ मेला 2026 मकर संक्रांति स्नान अपडेट । 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी