back to top
शुक्रवार, मई 15, 2026

प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस: समय सारिणी और सफर का अनुभव

Share

आज हम आपको प्रयागराज से चलने वाली ट्रेन की कुछ जानकारी से अवगत कराने की सोच रहे है। चलिए तो नेक काम मे देरी क्यों। जिस ट्रेन के बारे मे आज हम आपको बताने चल रहे हैं वह कानपुर से भिवानी तक चलती थी। कालिंदी एक्स्प्रेस को प्रयागराज को विस्तारित कर दिया। जिससे प्रयागराज से हरियाणा की ओर यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छा माध्यम मिल गया है। 

यद्यपि की इस ट्रेन का नंबर उस टाइम वही था पर अब इसका नंबर 14117 एवं 14118 बदल के हो गया है। 

कालिंदी एक्सप्रेस: परिचय –

कालिंदी एक्स्प्रेस का नाम यमुना नदी के नाम पर रखा गया है। इसका रनिंग क्षेत्र मे खासकर उन लोगों के लिए जो  उत्तरी भारत जिसमे उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली यात्रा करने वालों के लिए लाभप्रद है। यह भिवानी जो की हरियाणा मे पड़ता है तक चलती है।

समय सारणी और आवृत्ति –

बात करें इस ट्रेन की टाइमिंग की तो यह प्रयागराज से 3:50 बजे शाम को प्रस्थान करती है और कानपुर 6:20 को शाम मे पहुच जाती है। 

इसका प्रयागराज से भिवानी की दूरी 800 किमी पड़ती है जिसमें 32 स्टेशन पर ठहरते हुए अपनी यात्रा को 17 घंटे 45 मिनट्स मे पूरा कर लेती है। 

स्थान आगमन प्रस्थानपड़ाव 
प्रयागराज शुरू 15:50
एफटीपी (फतेहपुर)17:0517:072 मिनट
बीकेओ (बिंदकी रोड)17:2817:302 मिनट
सीएनबी (कानपुर सेंट्रल)
सीपीए (कानपुर अनवरगंज)
18:15
18:33
18:20
18:35
5 मिनट
2 मिनट
केएपी (कल्याणपुर)18:5018:522 मिनट
बीजेआर (बराजपुर)19:1319:152 मिनट 
ब्लू (बिल्हौर)19:3419:362 मिनट 
केजेएन (कन्नौज)19:5820:013 मिनट 
जीएचजे (गुरसहायगंज)20:2320:252 मिनट 
केएलजे (कमालगंज)20:4220:442 मिनट 
एफजीआर (फतेहगढ़)21:0021:022 मिनट 
एफबीडी (फर्रुखाबाद)21:4522:1025 मिनट
एनबीयूई (निबकरोरी)22:3122:321 मिनट 
BGQ (भोंगांव)23:0023:022 मिनट 
एमएनक्यू (मैनपुरी जंक्शन)23:2023:222 मिनट 
एसकेबी (शिकोहाबाद जंक्शन)00:1500:205 मिनट
एफजेडडी (फिरोजाबाद)00:3500:405 मिनट
टीडीएल (टुंडला जंक्शन)01:0501:105 मिनट 
एएलजेएन (अलीगढ़ जंक्शन)02:1002:155 मिनट 
जीजेडबी (गाजियाबाद)04:4304:452 मिनट 
डीएसए (दिल्ली शाहदरा)05:0305:052 मिनट 
दिल्ली (दिल्ली)05:3005:4515 मिनट 
डीकेजेड (दिल्ली किशनगंज)05:5806:002 मिनट 
एसएसबी (शकूरबस्ती)06:1206:142 मिनट 
बीजीजेड (बहादुरगढ़)06:3006:322 मिनट 
एस.पी.जेड. (सांपला)06:4606:482 मिनट 
आरके (रोहतक जंक्शन)07:2007:255 मिनट 
एलएचएलएल (LAHLI)07:5207:542 मिनट 
केएलएनके (कलानौर कलां)08:0308:052 मिनट 
खरक (KHARAK)08:1408:151 मिनट 
बीएनडब्लू (भिवानी)09:35अंत0 मिनट

 कालिंदी एक्स्प्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव का महत्व –

रास्ते को विस्तारीत करने से ना सिर्फ प्रयागराज अपितु कानपुर एवं दिल्ली भिवानी के आसपास के लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा। साथ ही प्रयागराज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों एवं पर्यटन जैसे कुंभमेला, त्रिवेणी संगम, खुसरोबाग़, आनंद भवन जैसे स्थानों पर पहुच सकते है। 

 साथ ही छात्रों, व्यापारिओ के साथ ही प्रदशों के मध्य सामानों का आदान-प्रदान हो सकता है। 

कालिंदी एक्स्प्रेस से यात्रा अनुभव –

कालिंदी एक्स्प्रेस से यात्रा करना एक सुखद एवं अविस्मरणीय एहसास रहा। जहां एक ओर प्राकृतिक दृश्यों ने मन मोह लिया वही खेतों एवं नदीयों का सुंदर दृश्य था। यद्यपि की ये यात्रा रात मे ज्यादा होती है। ट्रेन मे साफ-सफाई अच्छी थी साथ सुरक्षा का भी पर्याप्त ध्यान था। बाकी सभी ट्रेनो की तरह इसमे भी ए.सी., स्लीपर एवं जनरल कोच थे।   

निष्कर्ष –

इस प्रकार प्रयागराज कालिंदी एक्स्प्रेस ना केवल सामान्य लोगों की यात्राओं को सुगम बनाएगा, वही छात्रों, व्यापरियों एवं राज्य व्यापार को उन्नति की ओर ले जाएगा। साथ ही एक-दूसरे प्रदेशों की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक तथ्यों से रूबरू होंगे। जैसे प्रयागराज कुम्भ मेल इस रूट से आने वालों तीर्थयात्रीओ एवं पर्यटकों के रास्तों को सहज बनाएगा। 

तो फिर क्या जाइए बुक करिए अपना टिकट ओर निकाल जाइए एक सुरक्षित और आनंदमय जर्नी पर।  

FAQ’S

1. कालिंदी एक्सप्रेस कितने बजे प्रयागराज से प्रस्थान करती है?

वैसे इसके बारे मे जानने के लिए आपको रेल्वे की वेबसाईट से पता करना चाहीये पर इस टाइम यह यहाँ से 3:50 बजे शाम को प्रस्थान करती है। 

2. क्या कालिंदी एक्सप्रेस हर दिन चलती है?

जी हाँ, इसकी सेवाएं पूरे हफ्ते जारी रहती है। 

3. क्या इस ट्रेन में खाने की सुविधा उपलब्ध है?

वैसे ट्रेन के ऐसी सुविधाएं बदलती रहती है पर हमारी जानकारी के अनुसार ऐसी सुविधा नहीं है। आप एक बार रेल्वे के ऑफिसियल वेबसाईट से पता कर सकते है।

Read more

Local News

hi_INहिन्दी