T20 वर्ल्ड कप का ग्रुप ए का 21वां मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। USA ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स को 196 का बड़ा लक्ष्य दिया, फिर गेंदबाजों ने कमाल के प्रदर्शन के दम पर 93 रनों से शानदार जीत हासिल की। साईतेजा मुक्कामल्ला ने USA की तरफ से शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली।
USA vs Netherlands मैच का संक्षिप्त खबर
USA की पारी की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन साईतेजा मुक्कामल्ला और कप्तान मोनक पटेल ने 55 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी नींव दी। मोनक नें 36 रन और शयान जहांगीर नें 20 रन का योगदान दिया। अंत में शुभम रंजाने ने 24 गेंदों पर नाबाद 48 रनों से उनका साथ दिया। जिसकी मदद से USA ने 20 ओवर में 196/6 रन का स्कोर खड़ा किया। बस डे लीडे ने 3 विकेट लिए।
जब नीदरलैंड्स ने पीछा करना शुरू किया, तो शुरुआत थोड़ी धीमी और असमंजस भरी रही। अमेरिका के गेंदबाज़ों ने निरंतर दबाव बनाए रखा। पावरप्ले में 50 रन जोड़े, लेकिन 3 विकेट गंवा दिए। माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड और कोलिन एकरमैन जल्दी आउट हो गए। बस डी लीडे नें 23 रन, स्कॉट एडवर्ड्स नें 20 रन और मैक्स नें 13 रन की पारी खेली। हरमीत सिंह की 4 विकेट ने चेज़ को नामुमकिन बना दिया। Shadley van Schalkwyk ने भी 3 अहम विकेट लिए। Netherlands पूरी पारी में संघर्ष करता रहा और 15.5 ओवर में ही 103 रन पर सिमट गया, जिससे USA को 93 रन की बड़ी जीत मिल गई।
हरमीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कनाडा के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में यूएई 5 विकेट से जीता।

