दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला खेला गया। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन UAE ने शानदार गेंदबाजी और चेज से 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। यह मैच ग्रुप डी का 20वां मुकाबला था, जो अंतिम ओवरों तक चला।
Canada vs UAE का लेखा-जोखा
कनाडा की शुरुआत खराब रही। जुनैद सिद्दीकी ने शुरु से ही अपने गेंद से कहर बरपाया। पहले ही ओवर में युवराज समरा (5) को आउट कर दिया। फिर कप्तान दिलप्रीत बाजवा (11) को पवेलियन भेजा। जिसके बाद कनाडा 5.1 ओवर में 38/3 हो गया। नवनीत ढालीवाल ने 34 रन 28 गेंदों पर पारी संभालने का प्रयास किया, लेकिन रन आउट हो गए। फिर हरश थाकर ने कमान संभाली। उन्होंने 41 गेंदों पर 50 रन की पारी में (2 चौके, 3 छक्के) लगाकर पारी को संभाला। श्रेयस मॉवा नें भी 21 रन का योगदान दिया।
लेकिन जुनैद ने वापसी की, अंतिम ओवरों में विकेट चटकाए। कनाडा 20 ओवर में 150/7 पर ऑलआउट हो गई। जुनैद को 4 ओवर में 35 रन डेकर 5 विकेट मिले, उनका पहला T20I फाइव विकेट हॉल है।
UAE की रन चेज
UAE की चेज में आर्यनश शर्मा ने जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए। साद बिन जफर ने 4 ओवर में 3-14 से यूएई को दबाव बनाया। लेकिन सोहैब खान ने जबरदस्त अर्द्धशतक(29 गेंदों पर 51 रन) लगाकर यूएई को जीत की ओर ले गए। आर्यनश शर्मा और सोहैब खान ने मिलकर 84 रन की जबरदस्त साझेदारी की, जो UAE की जीत की नींव बनी। 17वें ओवर में 17, 18वें में 13, 19वें में 18 रन बनाकर, 19.4 ओवर में यूएई ने 151/5 बनाकर लक्ष्य हासिल किया। जुनैद सिद्दीकी के उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हरा ज़िम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर।

