कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ICC Men’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप-B के 19वें मैच में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे आमने-सामने थे। सबको उम्मीद थी ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर अपना सफर आगे जारी रखेगा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को 23 रनों से हराकर जिम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे मैच की जानकारी
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, सोचकर शायद जिम्बाब्वे को कम स्कोर पर रोक लेंगे। लेकिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने प्लान को तार-तार कर दिया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन बनाए। ओपनर ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रन (56 गेंद, 5 चौके) ठोके, जबकि तादिवानाशे मरुमानी ने 35 रन (21 गेंद) की आक्रामक शुरुआत दी। 7.3 ओवर में 61 रनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में ला दिया। रयान बर्ल ने 35 रन (30 गेंद) और कप्तान सिकंदर रजा ने नाबाद 25 रन (13 गेंद, 1 छक्का) जोड़कर स्कोर को चुनौतीपूर्ण बनाया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस (1/17) और कैमरन ग्रीन (1/6) ने विकेट लिए, लेकिन कुल 7 गेंदबाजों के बावजूद रन नहीं रोक पाए। पिच पर स्पिन अच्छा था, लेकिन जिम्बाब्वे ने सिंगल्स और टूज से रन बनाते रहे।
ऑस्ट्रेलिया की पारी ढह गई
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले 5 ओवर में 29 रन पर 4 विकेट गिर गए। जोश इंग्लिश, ट्रेविस हेड जैसे टॉप ऑर्डर फेल हो गए। उसके बाद मैट रेनशॉ (65 रन, 44 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) और ग्लेन मैक्सवेल (31 रन, 32 गेंद) ने 77 रनों की साझेदारी कर उम्मीद जगाई।
लेकिन जिम्बाब्वे के बॉलरों ने बहुत अच्छा काम किया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपने शानदार स्पेल 17 रन देकर 4 विकेट लिए। ब्रैंड इवांस ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके। मैक्सवेल को रयान बर्ल ने बोल्ड किया, और स्टोइनिस भी 6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। आखिर में मैथ्यू कुहेनमैन रन आउट हो गए, और ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गया। उसे 23 रन से हार का सामना करना पड़ा।
मुजरबानी का 4/17 टूर्नामेंट का अपनी बेस्ट फिगर गेंदबाजी की और उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने अपने टूर्नामेंट के दूसरे मैच में नामीबिया को 93 रनों से हराया।

