मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज ग्रुप-C में नेपाल बनाम इटली के मध्य मैच खेला गया। इटली पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही है, जो न सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि वह 10 विकेट से एक शानदार विजय दर्ज कर अपनी पहली T-20 World Cup में जीत भी सुनिश्चित की।
नेपाल बनाम इटली मैच का सारांश
इटली ने टॉस जीतकर पहली गेंदबाजी चुनी। नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुशल भुर्तेल ने एक चौका लगाया, लेकिन जस्टिन मॉस्का के हाथों दूसरे ओवर में अली हसन ने कैच आउट करा नेपाल का स्कोर 8/1 कर दिया। इसके बाद आसिफ शेख ने कमान संभाली, तीन लगातार चौकों से 23/1 तक पहुंचाया।
लेकिन इटली के स्पिनरों ने खेल पलट दिया। क्रिशन कलुगामगे ने रोहित पौडेल को 49/2 पर LBW कराया। फिर आसिफ शेख को स्टंप आउट कर स्कोर 52/3 पर ला दिया। दीपेंद्र सिंह ऐरी और लोकेश बाम नें पार्टनरशिप बनाने की कोशिश की पर कलुगामगे ने ऐरी को बोल्ड आउट कर दिया। नेपाल 93/4 पर लड़खड़ा गया। नेपाल की पारी फिर नहीं संभली और पूरी टीम 123 रन ऑलआउट हो गई। रोहित पौडेल नें 23 (14) आसिफ शेख 20 (20) और आरिफ़ शेख नें 27(24) रन का योगदान दिया। कलुगामगे नें 3 विकेट लिए।
इटली की बल्लेबाजी
इटली की चेज आसान रही। एंथनी मॉस्का और हैरी मॉस्का ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों भाइयों ने हाफ सेंचुरी लगाई। और मात्र 12.4 ओवर में 124/0 बना डाला। इटली नें 10 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की, और यह उसकी पहली बार वर्ल्ड कप में जीत है। एंथनी मॉस्का ने 62* (32) रन तो हैरी मॉस्का ने 60* (44) रन की पारी खेली। कलुगामगे 3/18 के शानदार स्पेल से प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
श्री लंका ने दोपहर के मैच में ओमान को 105 रन से हराया।

