पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप बी का 16वां मैच एकतरफा रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 225/5 रन का का पहाड़ खड़ा किया, और फिर ओमान को 120/9 पर रोककर 105 रनों की शानदार जीत हासिल की। दसुन शनाका के विस्फोटक अर्धशतक पारी खेली।
SL vs Oman मैच का लेखा-जोखा
श्री लंकाई बल्लेबाजी का जादू: शनाका का जलवा
ओमान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहली बार बल्लेबाजी करने को बुलाया। शुरुआत में पथुम निस्संका और कामिंदु मेंडिस ने सधी हुई शुरुआत की। श्रीलंका ड्रिंक्स ब्रेक के समय 5.1 ओवर में 42/2 था। इसके बाद कुशल मेंडिस के 61(45) पवन रतनायके 60(28) और कप्तान दसुन शनाका मात्र 20 गेंदों पर नाबाद 50 रन, जिसमें पांच जबरदस्त छक्के की मदद से स्कोर 225/5 पहुंच गया। ओमान के जितेन रमनंदी ने दो विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाज रन रोकने में नाकाम।
ओमान की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट लिए और ओमान को कभी भी अच्छे पोज़ीशन में नहीं आने दिया।
मोहम्मद नदीम ने ओमान के लिए संघर्ष किया, 56 गेंदों पर 53 रन बनाए उनका वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक है। लेकिन बाकी बल्लेबाज सस्ते पर आउट होते चले गए। ओमान 20 ओवर में 120/9 पर सिमट गया। महीश तीक्ष्णा और दुष्मंता चामेरा ने दो-दो विकेट झटके।
पवन रतनायके को 28 गेंदों पर धमाकेदार 60 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
प्रयागराज में हाई कोर्ट के पास हनुमान मंदिर से दो तांबे के घड़े चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई है।

