back to top
शुक्रवार, मई 1, 2026

आयरलैंड vs ओमान T20 WC: आयरलैंड नें दर्ज की 96 रन से धमाकेदार जीत

Share

आयरलैंड ने कोलंबो के मैदान पर ओमान को 96 रनों से हराया। टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप बी का मुकाबला था, जहां हारने वाली टीम बाहर हो जाती। करो या मारो के मुकाबले में आयरलैंड ने विशाल स्कोर खड़ा किया और ओमान को एकतरफा मुकाबले में बड़े अंतर से हरा दिया।   

आयरलैंड vs ओमान मैच का पूरा सारांश

ओमान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग (बॉलिंग) करने का फैसला लिया। आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहला विकेट छह रन पर, दूसरा 25 पर, तीसरा 45 पर और चौथा 64 रन पर खो दिया। एक समय ओमान के पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित होता दिखाई दिया। 

लेकिन आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर की शानदार बल्लेबाजी ने सब उल्टा कर दिया। उनकी 94* (51) रनों की पारी न केवल टीम के लिए खास थी, बल्कि यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कप्तानों द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी भी बनी। गैरेथ डेलनी ने 30 गेंदों पर 56 रन टकर के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। अंत में जॉर्ज डॉकरेल ने 9 गेंदों पर 5 छक्कों के साथ नाबाद 35 रन बना डाले। 

आयरलैंड ने आखिरी चार ओवरों में 93 रन बनाकर टी20 विश्व कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा डेथ ओवर स्कोर किया। आयरलैंड ने 20 ओवर में 235/5 रन बनाए, जो टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

ओमान की चेज

आयरलैंड के गेंदबाज़ों ने मैदान में निरंतर दबाव बनाया, और टीम को जल्दी-जल्दी विकेट मिलते रहे। आमिर कलीम नें एक छोर से लगातार आक्रमण जारी रखा और पावरप्ले तक टीम का स्कोर 63 रन पहुंचा दिया। कलीम ने अर्धशतक(50 रन, 29 गेंद) जड़ा और मिर्जा के साथ 50 रनों की साझेदारी। मिर्जा नें भी 46 रनों की पारी खेली। 

11वें ओवर तक ओमान आयरलैंड से बेहतर रेट के साथ 107/4 विकेट था लेकिन इसके बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई। लेकिन जोशुआ लिटिल ने कमाल दिखाया, जल्दी जल्दी 3 विकेट निकाल कर ओमान को पीछे धकेल दिया। 6 ओवरों में ओमान 107/4 से 139 ऑलआउट हो गया। ओमान लगातार तीसरा मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

आयरलैंड के कार्यवाहक कप्तान लॉर्कन टकर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

टी-20 अपडेट्स – रोमांचक मुकाबले में UAE नें कनाडा को 5 विकेट से हराया। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी