कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज हाई वोल्टेज India vs Pakistan के मध्य मैच खेला गया। आक्रामक बल्लेबाज़ी और सटीक गेंदबाज़ी की मदद से Pakistan को 61 रन से हराया। स्पिनरों की मददगार पिच पर ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश कर टीम को एक अच्छा स्कोर खड़ा करने में मदद की।
India vs Pakistan मैच की पूरी कहानी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ईशान किशन अपने आक्रामक अंदाज़ में शानदार पारी खेली, 77 (40 गेंद) रन की पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। लेकिन अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 25 (24) रन की पारी खेली। मध्यक्रम में सूर्य कुमार यादव ने 32 (29) रन बीच के ओवरों में रन बनाए। ईशान किशन की पारी ने भारत को 175/7 के चुनौतीपूर्ण स्कोर पर पहुंचाया। सयूम अयूब पाकिस्तान की तरफ से 3 विकेट लिए।
176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। इसके बाद उसके निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे, टीम दबाव से उबर नहीं पाई। उस्मान खान ने 34 गेंदों पर 44 रन तो वही शाहीन अफरीदी 23 रन ही कुछ रन बना सके। भारत की तरफ से हार्दिक, बुमराह, अक्षर और वरुण ने 2-2 विकेट लिए। भारत नें आसानी से यह मैच 61 रनों से अपने नाम कर लिया।
ईशान किशन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जानिए टी-20 वर्ल्ड कप मैच से जुड़ी अपडेट के बारे में।

