back to top
मंगलवार, मार्च 10, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: USA और West Indies ने आज जीते अपने-अपने मुकाबले 

Share

आज 15 फरवरी 2026 को ICC Men’s T20 World Cup 2026 के दो अहम मुकाबलों में West Indies vs Nepal एवं USA vs Namibia आमने-सामने थे। मुंबई के वानखेड़े में West Indies ने Nepal को रौंदकर सुपर 8 में जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरी ओर USA नें नामीबिया को को पटखनी दी। आइए देखते है दोनों मैचों के कुछ खास अंश के बारे में – 

T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच

West Indies vs Nepal का हाल 

वर्ल्ड कप में आज पहला मुकाबला वेस्ट इंडीज एवं नेपाल के मध्य खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। नेपाल की टीम आज बैटिंग में कुछ खास कमाल ना कर सकी और मात्र 133/8 रन  ही बना सकी। साथ ही नेपाल ने आज पावरप्ले में T20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे कम स्कोर 22/3 बनाया। नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 47 गेंदों पर 58 रन (3 चौके, 3 छक्के) तो सोमपाल कामी 26* नाबाद बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल ना कर सका। जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4/27 विकेट लिए।  

West Indies vs Nepal मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम ने मात्र 15.2 ओवर में 134/1 से लक्ष्य हासिल किया। कप्तान शाई होप 61 (5 चौके, 3 छक्के) रन और शिमरॉन हेटमायर 46 (4 चौके, 2 छक्के) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं वेस्ट इंडीज के एकमात्र विकेट के रूप में ब्रैंडन किंग 22 रन बनाकर आउट हुए। यह WI की तीसरी लगातार जीत, जिससे वह ग्रुप सी में टॉप पर है। वहीं नेपाल नेपाल सुपर 8 से बाहर हो गया। 

जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 

USA vs Namibia मैच का लेखा-जोखा 

वहीं दिन का दूसरा मुकाबला USA vs Namibia के मध्य खेला गया। चंद्रामोहन स्टेडियम, चेन्नई की पिच USA ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। कप्तान मोनांक पटेल और शायन जहांगीर नें USA को अच्छी शुरुआत दिलाई। मोनांक पटेल ने 30 गेंदों पर 52 रन (3 चौके, 3 छक्के) ठोके, जो उनका 7वां टी-20 का अर्धशतक था। शायन जहांगीर ने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए, दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। 

वहीं मध्यक्रम में संजय कृष्णमूर्ति 206 की स्ट्राइक रेट 206 से 33 गेंदों पर नाबाद 68 रन (4 चौके, 6 छक्के) बनाए।  मिलिंद कुमार ने भी 20 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया। नामीबिया की ओर से विलेम मायबुर्ग ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए, और गेरहार्ड एरास्मस को भी 2 मिले।

USA vs Namibia मैच

200 रनों का पिछा करने उतरी नामीबिया टीम की शुरुआत भी शानदार रही। और उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 54 रन जोड़े। लॉरन स्टीनकैंप ने 39 गेंदों पर 58 रन (5 चौके, 3 छक्के) बनाए, जो उनका दूसरा टी-20 अर्द्धशतक था। जन फ्राइलाइंक नें 19 रन का योगदान दिया। जेजे स्मिट 31 रन(23), निकॉल लॉफ्टील-इटन 28 रन (17) और जेन ग्रीन नें 18 रन बनाए। लेकिन ये जीत के लिए पर्याप्त नहीं थे। 

लेकिन USA के गेंदबाजों ने कमबैक किया। शैडले वैन शैल्कवाइक ने दो विकेट हासिल किए, जबकि अली खान और सौरभ नेतर्वालकर को 1-1 विकेट मिले। 

संजय कृष्णमूर्ति प्लेयर ऑफ द मैच बने।

मार्करम की तूफ़ानी पारी से साउथ अफ्रीका जीता। 

 

Table of contents [hide]

Read more

Local News

hi_INहिन्दी