इंग्लैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। यह टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप सी का मैच था, जहां दो पड़ोसी टीमें आमने-सामने थीं। वेस्ट इंडीज से हार के बाद इस मैच में इंग्लैंड की वापसी के लिए जरूरी था। टॉम बैंटन की नाबाद 63 रनों की पारी ने इस जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।
England vs Scotland के मध्य मैच का सारांश
कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब रही। और उसके 18 रन के स्कोर पर 2 विकेट मिल गए। पहले जॉर्ज मुनसी फिर ब्रैंडन मैकुलेन को जोफ्रा आर्चर नें चलता किया। स्कॉटलैंड की तरफ से कप्तान रिची बेरिंगटन (49 रन, 34 गेंद) और टॉम ब्रूस (24 रन) ने 71 रनों की साझेदारी कर स्कोर 42/3 से संभाला। माइकल जोंस नें 20 गेंदों पर 33 रन तो वहीं अंत में ओलिवर डेवीडसन 20 रन की पारी खेलकर स्कोर 150 के पार पहुंचाया। आदिल राशिद ने 3 विकेट जबकि लियाम डॉसन और आर्चर ने 2-2 विकेट लिए।
इंग्लैंड की चेज का रोमांच
इंग्लैंड की शुरुआत थोड़ी संघर्षपूर्ण रही। शुरुआती दो ओवरों में दोनों ओपनर गिर गए। बटलर और साल्ट के आउट होने के बाद जेकब बेथल और टॉम बैंटन 66 रन की साझेदारी की। बेथल 32(28) रन बनाए। इसके बाद हैरी ब्रूक स्कूप करते हुए आउट हो गए, और इंग्लैंड का स्कोर10.4 ओवर में86/4 हो गया। सैम करन (28) बैंटन के साथ साथ उन्होंने भी समय पर रन बनाकर टीम को जीत की तरफ ले गए। विल जैक्स ने नाबाद 16 रन नें भी इंग्लैंड की जीत में अहम योगदान दिया। इंग्लैंड 155/5 रन बनाकर 153 रन का लक्ष्य 10 गेंद पहले हासिल कर लिया।
टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने ओमान को बड़े अंतर से हराया।

