पाकिस्तान में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी में आज अफगानिस्तान एवं साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेल गया। ग्रुप ‘B’ के टीम का मैच था। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड भी शामिल है। साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवूमा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया।
साउथ अफ्रीका की शानदार बैटिंग –
पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। इसके ओपनर टोनी डी जोर्जी 11 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे स्थान पर बैटिंग करने आए तेंबा बवूमा और सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने साउथ अफ्रीका को संभाला। तेंबा और रिकेलटन नें 129 रन की साझेदारी की। इसी बीच रियान रिकेल्टन और बवूमा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। तेंबा को 58 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद नबी ने कैच आउट करवाया। सलामी बल्लेबाज रिकल्टन ने अपना शतक पूरा किया। इसके बाद राशी वैन डर दशें ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। शतक बनाने के तुरंत बाद रिकल्टन राशिद की गेंद पर स्टम्प आउट हो गए। दशें भी अर्धशतक बनाकर नूर की गेंद पर कैच आउट हो गए। मैच के 48वें ओवर में डेविड मिलर का शानदार कैच रहमत शाह ने लिया। एडन मार्करम नें तेज पारी खेली एवं 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्करम 52(36) एवं मूल्डर 12(6) रन बनाकर नाबाद रहे।

साउथ अफ्रीका टीम का लक्ष्य के सामने बिखर गई अफगानिस्तान टीम-
316 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। रहमत शाह 90(92) के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने यह मैच 107 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इब्राहीम जादरान 17 राशिद खान 18 और अजमतउल्ला उमरजाई ने भी 18 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की टीम 43.3 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से कोगीसों रबाडा नें 3 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान मैच का संक्षिप्त स्कोर –
प्लेयर ऑफ द मैच रियान रिकल्टन 103(106)
साउथ अफ्रीका
रियान रिकल्टन 193(106) | मोहम्मद नबी 2/ 51 (10) |
तेंबा बवूमा 58(76) | अजमतुल्ला उमरजाई 1/ 39 (6) |
एडन मार्करम 52(36) | फजल फारूकी 1/59 (8) |
अफगानिस्तान
रहमत शाह 90(92) | कोगीसों रबाडा 3/36 (8.3) |
राशिद खान 18(13) | वियान मूल्डर 2/36 (9) |
अजमतुल्ला उमरजाई 18(27) | लुंगी नगिडी 2/56 (8 ) |