मंगलवार, अप्रैल 29, 2025

मुंबई इंडियंस कों हराकर दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल मे शीर्ष पर

Share

कल रात खेले गए वीमेन्स प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हर झेलनी पड़ी। बेंगलुरू के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम मे खेले गए मैच में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले गेदबाजी का फैसला किया। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही। और 6वें ओवर की तीसरी गेंद पर यस्तिका भाटिया को शिखा पांडे ने कीपर के हाथों कैच कराया। अगले ओवर मे हेली मैथ्यूज भी अनाबेल सदरलैंड की गेंद पर शेफाली वर्मा को कैच दे बैठी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रन गति को बढ़ाने की कोशिश की परंतु 22 के स्कोर पर जेस जोनसेन ने पगबाधा आउट कर दिया। आज नेट सीवर ब्रन्ट ने भी धीमी पारी खेली और 18 के निजी स्कोर पर जेस जोनसेन ने अपने ही गेंद पर कैच आउट कर दिया।

 इसके बाद आए बल्लेबाजों में एमेलिया कर्र और अमनजोत कौर ने ही 17-17 रन की पारी खेली। बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान ना कर सके। मुंबई की पारी 123 रन ही 20 ओवर मे बना सकी।  दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेस जोनसेन और मिन्नू मनी ने 3-3 विकेट लिए।

जेस ने मुंबई के खिलाफ 3 विकेट ली
प्लेयर ऑफ थे मैच जेस जोनसेन
मिन्नू मनी विकेट लेने के बाद

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बड़े आसानी से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। शेफाली वर्मा जहां अपने अंदाज मे खेलते हुए 43 रन 28 गेंदों में बनाए। वहीं कप्तान मेग लैनिन ने 60(49) रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा के रूप मे एकमात्र विकेट खोया। और लक्ष्य कों 14.3 ओवर मे ही हासिल कर लिया। साथ ही दिल्ली की टीम पॉइंट टेबल पर शीर्ष स्थान पर पहुँच गई। मुंबई की तरफ से एकमात्र विकेट अमनजोत कौर ने लिया।  

संक्षिप्त स्कोर – प्लेयर ऑफ द मैच जेस जोनसेन 3/25(4)

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच आज होगा मुकाबला –

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के मध्य मुकाबला आज

वहीं आज के मुकाबले मे दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। जहां लगातार अच्छे प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स की टीम शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं आरसीबी लगातार 3 मैच हारकर पॉइंट टेबल मे तीसरे स्थान पर आ गई है। आरसीबी यह मुकाबला जीतकर अपने टूर्नामेंट मे बने रहने की उम्मीद रखेगा। यह मैच भी बेंगलुरू के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम मे खेल जाएगा।  

ऐसे ही और क्रिकेट से जुड़ी खबर देखिए अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर दिखाया बाहर का रास्ता।

Read more

Local News

hi_INहिन्दी