back to top
बुधवार, अप्रैल 15, 2026

Mi vs srh : बुधवार को आईपीएल में सनराइज़र्स के सामने होंगे इंडियंस

Share

बुधवार को आईपीएल के मैच नंबर 41वें में सनराइज़र्स हैदराबाद(srh) vs मुंबई इंडियंस(mi) के मध्य मुकाबला होगा। यह मैच हैदराबाद के होम ग्राउन्ड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में मुंबई नें हैदराबाद को पटखनी दी थी, इस बार हैदराबाद हार का बदला लेने को तैयार होगी। 

Mi vs srh टीम का मैच प्रीव्यू –

बात करें पॉइंट टेबल की तो मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए, 8 मैचों में से 4 जीत के साथ 6वें नंबर पर मौजूद है। जबकि सनराइज़र्स 7 में से मात्र 2 मुकाबले जीते है और वो 9वें स्थान पर है। 

Srh की टीम पर होगा जीत की पटरी पर लौटने का दबाव – 

सनराइज़र्स हैदराबाद बल्लेबाज निरंतर रन बनाने में नाकाम रहे है। जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। वहीं गेंदबाजी में टीम पैट कमिन्स और मोहम्मद शमी पर निर्भर है। स्पिनर के रूप में टीम के पास जम्पा है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड कुछ अच्छी पारियाँ खेली हैं। जबकि ईशान किशन का बल्ला भी पहले मैच के बाद खामोस है। नीतीश रेड्डी और क्लासेन ने भी उपयोगी पारियाँ खेली ही। 

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की है लगातार 3 जीत –

वहीं मुंबई की टीम लगातार 3 जीत के बाद जोश से लबरेज होगी। वहीं उसके मत्वपूर्ण बल्लेबाज रोहित शर्मा और सूर्या ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। जबकि तिलक हार्दिक भी टीम के लिए रन बना रहे है। जबकि गेंदबाजी में बुमराह, बोल्ट के साथ चहर ने शानदार गेंदबाजी की है। हार्दिक लगातार विकेट निकलते आ रहे है। जबकि सैन्टनर और कर्ण शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Mi vs srh के मध्य आमना-सामना –

Mi vs srh के मध्य अब तक 24 मैच खेले गए है, जिनमें 10 में तो हैदराबाद ने वहीं 14 में मुंबई ने जीत हासिल की है। जिस तरह से मुंबई की टीम खेल रही है उनको हराना आसान नहीं होगा परंतु हैदराबाद में भी अच्छे खिलाड़ियों की भरमार है। यह मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है।      

सोमवार को खेला गया gt vs kkr मैच की खबर वहीं मंगलवार को lsg vs dc के मध्य हुआ मुकाबला। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी