आईपीएल के मैच नंबर 39वें gt vs kkr के मध्य मुकबल खेला गया। इडेन गार्डन स्टेडियम पर कोलकाता ने टॉस जीत और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
Gt vs kkr मैच का सारांश –
Gt टीम के टॉप ऑर्डर का एक बार फिर की शानदार बैटिंग
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत बहुत ही शानदार रही। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर 114 रन की साझेदारी 12.2 ओवरों में कर डाली। एक बार फिर साई सुदर्शन ने अच्छी बल्लेबाजी की और 52(36) रन बनाकर आन्द्रे रसल की गेंद पर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए गिल और बटलर ने 58 रन जोड़े। बटलर ने 41(23) रन बनाए।
कप्तान शुभमन ने भी 90(55) रन की शानदार पारी खेली। वह वैभव अरोरा की गेंद पर रिंकू सिंह को कैच दे बैठे और अपने शतक से दूर रह गए। शाहरुख खान ने भी 11(5) रन का योगदान दिया।
बड़े लक्ष्य के सामने बिखरी कोलकाता(kkr) की टीम
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने अपना पहला विकेट पहले ओवर की 5वीं गेंद ही खो दी। दूसरे विकेट के लिए 41 रन की छोटी साझेदारी नरेन और अजिंक्य रहाणे के मध्य हुई। वहीं तीसरे विकेट के लिए 41 रन की ही भी रहाणे और वेन्कटेश के मध्य भी हुई। रहाणे ने 50(36) रन की पारी खेली। इसके अलावा टीम कोलकाता का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका और टीम 39 रन से हार गई।
अंत के ओवर में अंगकृष रघुवंशी ने 27(13) रन की इम्पैक्ट पारी खेली। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रसल ने 21 तो रिंकू ने 17 रन बनाए। 17 रन का योगदान सुनील नरेन ने भी दिया। जबकि वेंकटेश अय्यर ने 14(19) रन की काफी धीमी पारी खेली।
शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मंगलवार को आईपीएल के 40वें मैच में डीसी(dc) vs लखनऊ(lsg) के मध्य खेला जाएगा मैच
आईपीएल के अगले मैच में dc vs lsg के मध्य मैच खेला जाएगा। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। फिलहाल दिल्ली की टीम 7 में से 5 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर बने हुए है। जबकि लखनऊ 8 मे से 5 मुकाबले जीतकर 5वें स्थान पर है।
Dc vs lsg टीम का प्रीव्यू –
टीम लखनऊ के लिए मध्यक्रम की बल्लेबाजी चिंता का विषय है। पिछले मैच में भी टीम अच्छी शुरुआत ना मिलने की वजह से लड़खड़ा गई थी। हालांकि आरआर के बल्लेबाज आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना पाए और मैच हार गए। ऋषभ पंत मात्र एक पचासा लगाया है। ऋषभ पंत लखनऊ के लिए चिंताजनक है। वहीं मिचेल मार्श, निकलस पूरन, आयुष बदोनी, मारक्रम अच्छे फॉर्म से गुजर रहे है।
वहीं गेंदबाजी में टीम कमजोर दिखने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन कर रही। पिछले मैच में प्रिंस यादव, आवेश खान ने अच्छी गेंदबाजी की थी। जबकि दिग्वेश सिंह और रवि विश्नोई ने लगातार प्रभावित किया है।

दिल्ली की टीम भी लगातार टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि पिछले मैच में टीम को हार मिली थी। टीम में लगभग सभी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में अच्छा योगदान दिया है। करून नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल ने अच्छे रन बनाए है। जबकि ट्रीस्टीयन स्टब्स, अक्षर पटेल आशुतोष शर्मा ने प्रभावी पारियां खेली है। गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा ने विकेट निकाले है। जबकि अक्षर पटेल, कुलदीप यादव व विप्रज ने कंजूसी के साथ विकेट निकाल के भी दिए है।
Dc vs lsg के मध्य अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 3-3 मैचों में विजय प्राप्ति हुई है।
रविवार को शाम के मुकाबले में mi ने csk को हराया।

