भूमिका:
प्रयागराज में गंगा के उत्तरी तट पर बसा फाफामऊ जंक्शन प्रयागराज की रेल व्यवस्था का एक बेहद महत्त्वपूर्ण पड़ाव बन चुका है। एक ओर प्रयागराज जंक्शन की ओर जाने वाले रूट को जोड़ता है, तो दूसरी ओर यह उत्तर भारत के कई प्रमुख नगरों—जैसे लखनऊ, प्रतापगढ़, अयोध्या, जौनपुर और वाराणसी—से एक मजबूत रेल कड़ी बनाता है। हाल ही में यहां की पुरानी इमारत को ध्वस्त कर एक भव्य और आधुनिक स्टेशन भवन का निर्माण किया गया है, जो इसकी उपयोगिता के साथ-साथ इसकी सुंदरता में भी इज़ाफा करता है।
फाफामऊ जंक्शन प्रयागराज का स्थान और भौगोलिक स्थिति:
यह स्टेशन लखनऊ डिविजन में है और प्रयागराज शहर के उत्तर दिशा में है। गंगा नदी इस स्टेशन से 100-150 मीटर की दूरी पर है। यहाँ से प्रयाग स्टेशन लगभग 6 किमी दूर है, और प्रयागराज जंक्शन लगभग 10-12 किमी दूर है। संगम तट तक पहुँचने के लिए लगभग 12 से 14 किलोमीटर चलना होगा।
- यह मार्ग मुख्यतः फाफामऊ पुल → तेलियरगंज चौराहा → एमएनआईटी चौराहा → मजार चौराहा → बैंक रोड → बालसन चौराहा → चुंगी → किला चौराहा → त्रिवेणी मार्ग होते हुए संगम तक पहुँचता है।
फाफामऊ स्टेशन का विकास और नई बिल्डिंग(Phaphamau station redevelopment):
इस स्टेशन को अमृत स्टेशन में शामिल करके इसका पुनर्निर्माण किया गया है। हाल ही में फाफामऊ रेलवे स्टेशन की पुरानी इमारत को पूरी तरह से पुनर्निर्माण करके एक नई, सुंदर और आधुनिक इमारत बनाई गई है। नई इमारत को साफ-सुथरा और ऊँचा प्लेटफॉर्म डिज़ाइन दिया गया है, जिससे यात्रियों को बहुत सुविधा मिलती है।
पहले यहां केवल तीन प्लेटफॉर्म हुआ करते थे, लेकिन अब उन्हें चार कर दिया गया है। साथ ही एक अतिरिक्त प्लेटफॉर्म निर्माणाधीन भी है। इसमें दो 12-मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज, होल्डिंग एरिया, नए प्रवेशद्वार शामिल हैं। स्टेशन की उपयोगिता को देखते हुए 40 से अधिक ट्रेनों का ठहराव नियमित रूप से होता है, जबकि महाकुंभ जैसे आयोजनों के दौरान यह संख्या 60 से 150 तक भी गई थी।

फाफामऊ जंक्शन प्रयागराज के महत्त्वपूर्ण रूट और जंक्शन की भूमिका:
फाफामऊ को जंक्शन इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह कई प्रमुख रेलमार्गों को आपस में जोड़ता है:
- प्रयागराज – लखनऊ लाइन
- प्रयागराज – प्रतापगढ़ – सुल्तानपुर – फैज़ाबाद – अयोध्या लाइन
- प्रयागराज – जंघई – वाराणसी मार्ग
- फाफामऊ – जौनपुर – शाहगंज मार्ग
यह स्टेशन न केवल प्रयागराज को उत्तर भारत के कई क्षेत्रों से जोड़ता है, बल्कि उत्तर रेलवे नेटवर्क के भीतर इसकी रणनीतिक स्थिति इसे विशेष बनाती है।
फाफामऊ स्टेशन प्रयागराज से स्थानीय परिवहन और पहुंच:
फाफामऊ चौराहे से यह स्टेशन 200 मीटर की दूरी पर है। फाफामऊ स्टेशन से बाहर निकलते ही लगभग 100 मीटर की दूरी पर टेंपो, ऑटो और बस सेवाएं मिल जाती हैं। इसके नजदीक से प्रयागराज-लखनऊ हाईवे से सीधे जुड़ा हुआ है, जिससे आने-जाने में यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होती।
ऐतिहासिक दृष्टिकोण और भविष्य की दिशा:
फाफामऊ को टर्मिनल स्टेशन बनाया जा रहा है, खासकर कुंभ 2031 तक। रेलवे बोर्ड को पहले ही प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें वाशिंग लाइन, सिक लाइन और यार्ड शामिल हैं। रेलवे का आगमन और फिर यहां जंक्शन का विकास, प्रयागराज को एक सशक्त रेल नेटवर्क से जोड़ने का उदाहरण है।
अब जब यहाँ नई बिल्डिंग, बेहतर प्लेटफॉर्म और रूट विस्तार हो चुका है, फाफामऊ स्टेशन भविष्य में प्रयागराज के नॉर्थ कनेक्टिविटी हब के रूप में उभरेगा, खासकर कुंभ मेला जैसे महायोजन में इसकी भूमिका और बढ़ेगी। इसकी चार प्रमुख रूटों (प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और जौनपुर) से जुड़ने की क्षमता इसे जंक्शन दर्जा देती है।
निष्कर्ष:
फाफामऊ जंक्शन प्रयागराज केवल एक रेलवे स्टेशन नहीं है; यह प्रयागराज के विकास और आधुनिकीकरण का प्रतीक है। यह गंगा के पवित्र किनारे से तीर्थयात्रियों को संगम तक पहुंचाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई भागों से गंगा को जोड़ने का एक मजबूत आधार भी है।
जानिए प्रयागराज में स्थित छिवकी रेल्वे स्टेशन के बारे में –

