मंगलवार, अप्रैल 29, 2025

प्रयागराज जंक्शन: यात्रा की सुविधा और ट्रेन की जानकारी

Share

प्रयागराज जंक्शन उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख स्टेशन्स मे से एक है। जहां एक ओर यह देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने का कार्य करता है, वही दूसरी ओर प्रयागराज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्वता के पर्यटन मे भी सहायक है। ये स्टेशन भारतीय रेल्वे के उत्तर मध्य रेल्वे(NCR) के अंतर्गत आता है। 

प्रयागराज जंक्शन का इतिहास 

यह रेल्वे स्टेशन उत्तर भारत का सर्वप्रथम कार्यशील जंक्शन माना जाता है। इसका निर्माण ब्रिटिश काल ने हुआ था। फरवरी 1857 ई. मे यहाँ से 41.8 किमी की मध्य ट्रेन का ट्रायल किया गया था। यद्यपि की इस पर रेल्वे लाइन का बनाने का काम दो वर्षों तक रोक दिया गया। इसके बाद कानपुर से प्रयागराज के मध्य रेल्वे लाइन 1859 ई. मे बनाई गई। और यह स्टेशन तब से अपने अस्तित्व में है। 

आजादी के पश्चात इसका निर्माण नए सिरे से किया गया। देश के तत्कालिन प्रधानमंत्री ने इसका नवीनीकरण किया। इसके वास्तुविद नरीमन श्राफ थे, उस टाइम यह से 108 ट्रेन्स संचालित होती थी। 

टाइम टेबल और ट्रेन जानकारी

यहाँ से अनेक ट्रेने अपने गंतव्यों के लिए प्रतिदिन निकलती हैं। वैसे आपको इनकी जानकारी IRCTC वेबसाईट से या स्टेशन काउन्टर से मिल जाएगी। यहाँ से ट्रेन मुंबई, चेन्नई एवं कोलकाता आदि जैसे शहरों के लिए प्रतिदिन निकलती है। आप ट्रेन्स के टाइम टेबल की जानकारी को मेक माई ट्रिप की वेबसाईट पर प्राप्त कर सकते है।

महत्वपूर्ण ट्रेनें और उनके गंतव्य

  1. प्रयागराज एक्सप्रेस: प्रयागराज से शुरू होकर यह ट्रेन नई दिल्ली के बीच चलने वाली एक सुपरफास्ट ट्रेन है।
  2. दुरंतो एक्सप्रेस: ये ट्रेन प्रयागराज से मुंबई के बीच चलती है। 
  3. राजधानी एक्सप्रेस: यह ट्रेन प्रयागराज से कोलकाता एवं दिल्ली के यात्रा के लिए काफी प्रसिध्द है। 
  4. कालका मेल: प्रयागराज से कालका (हिमाचल प्रदेश) के मध्य यात्रा करने वालों के लिए यह एक इम्पॉर्टेन्ट ट्रेन है।
  5. मधुबन एक्सप्रेस: इस ट्रेन के द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यात्रा की जा सकती है। प्रयागराज से बिहार की यात्रा के लिए यह ट्रेन जानी जाती है।  

प्रयागराज जंक्शन की सुविधाएँ – 

यह जंक्शन यात्रीओं के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया करा रहा है। महाकुंभ के लिए यह स्लीपिंग पॉड बनाए गए है। जिसमे आपको बेड, वाईफाई एवं सभी लगभग होटल जैसी सुविधा दी गई है। जिसके लिए प्रति घंटे के हिसाब से पेमेंट करना पड़ता है। इसे सिंगल, डबल एवं फॅमिली को ध्यान मे रख कर बनाया गया है। 

समय एकल पॉड  युगल पॉड  फॅमिली पॉड 
1 घंटा Rs.150 /-Rs.250 /-Rs.450 /-
3  घंटाRs.350 /-Rs.500 /-Rs.750 /-
6  घंटा Rs.500 /-Rs.750 /-Rs.1050 /-
9  घंटाRs. 700/-Rs.1050 /-Rs.1450 /-
12  घंटाRs.1050 /-Rs.1550 /-Rs.1950 /-
24 घंटा Rs.1450 /-Rs.1800 /-Rs.2350 /-

इसके अलावा आपको स्टेशन पर ही वेटिंग रूम, शुद्ध पानी, फूड कोर्ट, एटीएम, और डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम भी मिल जाएंगे।

 


प्रयागराज जंक्शन न्यूज –

इस साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है जिसमे लगभग 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। इसके लिए प्रयागराज स्टेशन पर अव्यवस्था से बचने के लिए काफी इंतजाम कीए गए है। यहाँ पर 13000 ट्रेन्स चलाई जा रही है जिसमे से 10000 ट्रेने नियमित एवं 3000 ट्रेन स्पेशल चलाई जा रही है। और इसके साथ ही यह ध्यान दिया जा रहा है की प्रयागराज आने वाले श्रद्धालु आस-पास के तीर्थस्थल जैसे बनारस, चित्रकूट, अयोध्या आदि भी यही से ट्रेन के द्वारा घूम सके। सीके लिए रेल रिंग के अंतर्गत 560 ट्रेनो की व्यवस्था की गई है। 

यात्रीओं की सुविधा के लिए कुम्भ के आस-पास 9 स्टेशन का संचालन किया जा रहा है जिसमे से फाफामऊ, झूँसी, रामबाग, प्रयागराज यार्ड को शुरू किया गया है। प्रयागराज मे नए 7 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं मतलब अब 9 स्टेशन के अंतर्गत 48 प्लेटफॉर्म स्थित है। वही यात्री विश्राम के लिए कुल 28 यात्री आश्रय बनाए गए है जिसमे 1 लाख 10 हजार लोग रह सकते हैं। 

रेल्वे ने रंग कोडिंग की भी सुविधा शुरू की इसका मतलब यह है की जैसे अगर जनरल का टिकट लिया जाय तो हरे रंग का होगा तो आपको हरी लाइन पकड़कर हरे आश्रय स्थलों की ओर जाना है। जिससे अव्यवस्था नहीं फैलेगी। यहाँ पर स्टेशन से प्रवेश एक द्वार से तथा निष्कासन दूसरे द्वार से होगा अर्थात् चौक प्लेटफॉर्म नंबर 1 से प्रवेश होगा एवं 10 नंबर जो की सिविल लाइंस की ओर है वहाँ से निष्कासन। और एक विशेष कार्य किया गया है रेल्वे कर्मचारियों के जैकिट पर क्यूआर कोड छपे है जिससे आप अपना जनरल का टिकट प्राप्त कर सकते है। 

सुरक्षा की दृष्टि से यहाँ 3200 रेल्वे पुलिसकर्मी सहित लगभग 5900 सुरक्षाकर्मी तैनात है। वही 1186 सीसीटीवी कैमराज लगाए गए है जिसमे से 116 face recognition वाले शामिल है जिससे उपद्रवियों की पहचान मे सहायता मिलेगी।   

प्रयागराज जंक्शन एवं छिवकी स्टेशन पर पहली बार यात्री सुविधा केंद्र स्टार्ट कीए गए हैं। यहाँ पर यात्रीओं के लिए व्हील चेयर, लगेज ट्रॉली, होटल, टैक्सी बुकिंग, दवाइयाँ, दूध और भी बहुत चीजों का पर्याप्त ध्यान दिया गया है।   

निष्कर्ष –

प्रयागराज जंक्शन भारत के व्यस्त एवं सुविधाजनक स्टेशनो मे से एक है। ना सिर्फ यह आधुनिक स्टेशन है बल्कि इसका धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से भी काफी खास स्थान रखता है। यह स्टेशन आज के सुरक्षा एवं सुविधा के मानकों पर खरा उतरता है। यह प्रयागराज मे आने वाले तीर्थयात्रीओं के लिए काफी लाभदायक होता है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. प्रयागराक्या प्रयागराज जंक्शन पर पार्किंग सुविधा है?

जी हाँ, यहाँ पर आपको पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। 

2. प्रयागराज जंक्शन पर कितने प्लेटफॉर्म हैं?

प्रयागराज जंक्शन पर कुल 10 प्लेटफॉर्म स्थित है। 

3. प्रयागराज जंक्शन का पुराना नाम क्या है?

इसका पुराना  नाम इलाहाबाद जंक्शन था।

Read more

Local News

hi_INहिन्दी