back to top
गुरूवार, दिसम्बर 4, 2025

नाथेश्वर महादेव मंदिर (ताले वाला शिव मंदिर), मुट्ठीगंज, प्रयागराज: आस्था की अनोखी मिसाल

Share

परिचय: एक मंदिर, लाखों अरमान – ताले वाली आस्था

तीर्थराज प्रयागराज में हर गली, हर मोहल्ले में एक मंदिर है जो लोककथाओं और श्रद्धा से भरपूर कहानियाँ रखता है। अगर प्रयागराज की ऐसी किसी मंदिर मेंं है जहां आपके सामने दीवारों पर, दरवाजों पर, सैकड़ों-हजारों ताले दिख जाएं तो आप एक ऐसी जगह पहुँच चुके हैं जहां हर ताला एक दिल की गुहार है, एक मन्नत है, एक विश्वास का प्रतीक है। मुट्ठीगंज में स्थित नाथेश्वर महादेव मंदिर, जिसे स्थानीय लोग ताले वाला शिव मंदिर भी कहते हैं, अपनी अद्भुत मान्यता, रहस्यमय इतिहास और आस्था की संस्कृति के लिए जाना जाता है। 

 ताले वाला शिव मंदिर का इतिहास

इस मंदिर कों लगभग 500 साल पुराना माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की यह मंदिर मुगल काल में नाथ संप्रदाय के द्वारा स्थापित किया गया था। यहां जमीन से लगभग 5 फिट नीचे प्राचीन मंदिर स्थित है। यहां पर उर्दू-फारसी में शिलालेख भी मौजूद है जो अभी तक पढ़ा नहीं जा सका। नाथ संप्रदाय योग, बौद्ध धर्म और शैव धर्म का एक अद्भुत मिश्रण है, जिसका संस्थापक गुरु गोरखनाथ हैं।  

नाथेश्वर महादेव मंदिर में ताले की कहानी

यह मंदिर दूसरों मंदिरों से अलग है। ऐसा माना जाता है की देवता भी यहां पूजा करने आते है जिससे सभी की कामनाएं पूर्ण होती है। यहाँ भक्त अपनी इच्छा पूरी होने की आस में मंदिर की दीवारों, खिड़कियों या दरवाज़े पर ताला लगाते हैं। यहाँ श्रद्धालु ताले के साथ चाबी चढ़ाया करते हैं। उनकी मान्यता पूरी हो जाती है तो चाबी लेकर आते है और ताला खोल लेता है। यह आस्था कई वर्षों से चली आ रही है लगभग यहां हजारों की संख्या में ताले टंगे है। 

लोककथा और जनश्रुति

स्थानीय धार्मिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव से एक बार एक साधक नें मन की कोई दुर्लभ इच्छा मांगी, जिसके जवाब में उसने प्रतीकात्मक रूप से एक ताला बांध दिया। कुछ समय बाद उसकी इच्छा पूरी हो गई, तब से तह परंपरा बन गई। जो ताले बंद करता है, उसका भाग्य खुलता है। यह अनूठी मान्यता आज भी हजारों भक्तों में श्रद्धा जगाती है।

नाथेश्वर महादेव मंदिर प्रयागराज, ताले वाला शिव मंदिर, मुट्ठीगंज शिव मंदिर, Prayagraj Shiva Temple,

इसे भी पढ़ें – सोमेश्वर नाथ मंदिर जिससे क्षय रोग भी हो जाते है दूर। 

ताले वाला शिव मंदिर मेंं सावन के सोमवार का दृश्य

हजारों भक्त हर साल सावन के महीने में, विशेष रूप से सोमवार को, जल अर्पित करने, ताले लगाने और प्रार्थना करने आते हैं। इन दिनों मंदिर परिसर में लोक गीत, जयकारा और शिवभक्तों का सैलाब सुनने लायक है। महाशिवरात्रि पर भी लोगों की कतारें लगी रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर में ताले लगाना सिर्फ मांगना नहीं है; यह शिव के दरवाजे तक अरमानों को पहुंचाना है।

मंदिर परिसर के आस-पास का अनोखा अनुभव और सांस्कृतिक रंग

मंदिर के आसपास की गलियों में पुरानी हवेलियां, छोटी दुकानों पर बिकते ताले-चाबी बिकते देखेंगे। मंदिर के बाहर छोटे छोटे प्रसाद स्टॉल और भक्तों की नम आंखों में उम्मीद की चमक सब प्रयागराज के सांस्कृतिक जीवन को जीवंत बनाते हैं। मंदिर में कोई  बैठकर ध्यान करता है, कोई अपनी गुप्त इच्छा से ताला लगाता है, और इच्छापूर्ति पर कोई सालों बाद वापस आता है। प्रयागराज की आस्था के रंग आज भी मंदिर में सुरक्षित हैं।

ताले वाला शिव मंदिर का स्थानीय संदर्भ और महत्व

मुट्ठीगंज का यह मंदिर प्रयागराज की धार्मिक मान्यताओं, पुरानी सभ्यता और स्थानीय मान्यताओं का एक शानदार उदाहरण है। यहाँ केवल ताले नहीं, बल्कि इंसानों की भावनाओं, धैर्य और पूजा का अनूठा संगम भी देखने को मिलता है। यह मंदिर मॉडर्न शहर की भागदौड़ में एक अकेला, सुंदर स्थान है जहां हर भक्त की अपनी कहानी है।

निष्कर्ष

नाथेश्वर महादेव मंदिर(ताले वाला शिव मंदिर) वह स्थान है जहां ताले की खनक में सपने, किस्मत और शिवभक्ति के गहरे रंग हैं। जब भी आप प्रयागराज जाएं, तो मुट्ठीगंज की गलियों में इस मंदिर को अवश्य देखें। वेदी के पास बैठकर एक ताला लगाकर शिव को अपनी मन की बात सुनाएं। अगली बार, शायद वही चाबी आपकी किस्मत को खोल दे। 

प्रयागराज के घूरपुर के भीटा गाँव में शिव का अद्भुत सुजावन देव मंदिर। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी