back to top
गुरूवार, दिसम्बर 4, 2025

प्रयागराज: 11वीं की छात्रा की सात वार में निर्मम हत्या, स्कूल बैग में सिंदूर की डिबिया मिली

Share

प्रयागराज में 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा की दिल दहला देने वाली हत्या ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। दस नवंबर को लापता हुई छात्रा का शव 15 नवंबर को नदी किनारे जमीन में दफनाया मिला था, जबकि उसका स्कूल बैग दो दिन पहले सड़क के किनारे मिला था। सात बार चाकू से वार की खबर और बैग में सिंदूर की डिबिया की मिली जानकारी ने हत्या की गहराई को और अधिक रहस्यमय बना दिया है। 

11वीं छात्रा हत्या घटना का विस्तृत विवरण

छात्रा को सिर पर एक बार के अलावा गले पर छह बार चाकू मारा गया था। दस नवंबर को छात्रा लापता हो गई, और 14 नवंबर को थरवई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे किनारे उसका स्कूल बैग लावारिस मिला। सिंदूर की डिबिया और शीशा भी बैग में थे। मृतका की पहचान 17 वर्षीय साक्षी यादव पुत्री ज्ञानेन्द्र यादव के रूप में की गई है, जो सोरांव थाना के बनकट गाँव के रहने वाली है। वह (न्यू कैंट) में अपने फूफा के घर रहती थी और GGIC कटरा में 11वीं की छात्रा थी। वह अपने फूफा जो की सेना में हवलदार है और बुआ के साथ न्यू कैंट आर्मी क्वॉर्टर में 3 साल से रहती थी।

साक्षी 10 नवंबर को सुबह 8 बजे स्कूल के लिए निकली लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। शिक्षकों से पूछने पर पता चला वह उस दिन स्कूल भी नहीं गई थी। तब परिजनों ने अपहरण की का केस दर्ज कराया था। लेकिन 15 नवंबर की सुबह, मनसैता नदी के किनारे लखरावां गांव के पास उसका शव दफन पाया गया था। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि पुलिस जांच में हत्या की घटना तक पहुँचने में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने कैंट से घटनास्थल तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें छात्रा को दस नवंबर की सुबह बाबा चौराहे तक ई-रिक्शा से जाते देखा गया। इसके बाद फूटेज ना होने के कारण उसके बारें में अभी कुछ नही पता चल पाया है।  

क्या सोशल मीडिया पर होती थी किसी से बात?

गहराई में जांच करने पर पुलिस को शक है कि छात्रा ने सोशल मीडिया पर बात करने वाले युवक के बहकावे में आकर अपने साथ ले जाने से पहले ही वारदात को अंजाम दिया होगा। परिजनों ने भी बताया था की इंस्टाग्राम के जरिए किस लड़के से बात करती थी। पुलिस को हत्या में कई लोगों के शामिल होने की संभावना लगी है, क्योंकि मृतका के गले और पैरों में अलग-अलग दुपट्टा बंधा हुआ था।

सारांश

प्रयागराज में 17 वर्षीय साक्षी यादव की हत्या सिर्फ एक अपराध नहीं है बल्कि यह सामाजिक, मानसिक और पारिवारिक मुद्दों की कहानी है जो अक्सर छिपे रहते हैं। सात चाकू के वार, उसके लापता होने और उसके बैग में सिंदूर की डिबिया मिलने से कई आयामों को हवा मिलती है। क्या साक्षी को कोई व्यक्तिगत संबंध या सामाजिक दबाव था? क्या “सिंदूर डिबिया” हत्या से पहले आत्म-शर्म, दबाव, सम्मान-संबंधी किसी घटना का संकेत हो सकती है? क्या यह हत्या सामाजिक कलंक या घरेलू असंतोष से संबंधित है? ये तो अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

प्रयागराज में पत्नी की हत्या कर आत्महत्या बताने वाली पति का खुला राज। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी