प्रयागराज में बुधवार, 21 जनवरी 2026, दोपहर करीब 12:15 बजे भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी विमान अचानक तालाब में गिर गया, जिससे शहर के लोगों में हड़कंप मच गया। यह विमान केपी कॉलेज (KP College) के पास बने एक तालाब में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें स्थानीय लोगों तथा बचाव टीम द्वारा तुरंत बचा लिया गया।
प्रयागराज विमान क्रैश की जानकारी
आज दोपहर करीब 12:15 बजे बमरौली एयर फोर्स स्टेशन से रूटीन सॉर्टी पर उड़े माइक्रोलाइट विमान में इंजन फेल हो गया। विमान के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी हुई और नियंत्रण में समस्या हुई। इसी वजह से विमान अनियंत्रित होकर शहर के बीच स्थित तालाब में जा गिरा। विमान फाफामऊ और संगम की ओर जा रहा था जब मेडिकल चौराहे के पास स्कूल के निकट तालाब में इमरजेंसी लैंडिंग कर ली।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचते ही कुछ लोगों ने तालाब में कूदकर दोनों पायलटों को बाहर निकाला, जबकि प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
माइक्रोलाइट विमान हल्के दो-सवार वाले होते हैं, जो ट्रेनिंग, सर्वे और पक्षी गतिविधि निगरानी के लिए यूज होते हैं। बमरौली स्टेशन प्रयागराज में वायुसेना का प्रमुख बेस है। IAF ने ट्वीट कर पुष्टि की कि दोनों पायलट तकनीकी खराबी से सुरक्षित लैंडिंग कर चुके हैं।
प्रयागराज में वसंत पंचमी स्नान के लिए तैयारियां तेज।

