back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में 22 जनवरी से वाहनों की एंट्री बंद, वसंत पंचमी की तैयारियाँ तेज

Share

प्रयागराज में माघ मेला का आस्था और भीड़ से भरा माहौल जनवरी के अंतिम सप्ताह तक जारी है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक प्रयागराज में माघ मेला की आस्था और भीड़ जारी रहेगी। 22 जनवरी की रात 8 बजे से मेला क्षेत्र में सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, जबकि 23 जनवरी को वसंत पंचमी और अचल सप्तमी स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और आवागमन के लिए एक व्यापक योजना बनाई है। श्रद्धालुओं के सुचारु और सुरक्षित आवागमन के लिए ऐसा किया गया है।

मेला क्षेत्र में वाहन प्रतिबंध: मुख्य जानकारी

22 जनवरी रात से नो-व्हीकल जोन लागू –

  • 22 जनवरी की रात 8 बजे से माघ मेला क्षेत्र में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं होगा।
  • केवल एंबुलेंस और आपात-कालीन सेवाओं के वाहन को ही अनुमति दी गई है।
  • श्रद्धालु घाटों तक पैदल या सार्वजनिक या स्थानीय परिवहन से पहुंचेंगे, अपने निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करेंगे।

पार्किंग और मार्ग योजना – 

  • प्लॉट नंबर 17 पार्किंग से श्रद्धालु काली मार्ग से होते हुए संगम मार्ग से संगम, हनुमान घाट और राम घाट तक जा सकते हैं।
  • गल्ला मंडी पार्किंग से काली मार्ग, मोरी रैंप, किलाघाट होते हुए विभिन्न घाटों तक पहुंच की व्यवस्था है।
  • नागवासुकि पार्किंग से रिवरफ्रंट मार्ग तक पैदल मार्ग उपलब्ध है।
  • झूंसी क्षेत्र में पार्किंग के लिए विभिन्न रास्तें बनाई गई हैं, जहां से लोग पीपा पुल (संख्या 2-5) के पास घाटों तक जा सकते हैं।

माघ मेला और वसंत पंचमी स्नान का महत्व 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन संगम में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति और पापों की शुद्धि होती है, इसलिए इस दिन लाखों श्रद्धालु आते हैं।

इस वर्ष वसंत पंचमी पर दो करोड़ से अधिक लोग संगम तट पर आने की उम्मीद है, इसलिए भीड़ नियंत्रण और यातायात नियंत्रण की तैयारी पहले से ही अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

Read more

Local News

hi_INहिन्दी