back to top
गुरूवार, दिसम्बर 4, 2025

प्रयागराज में अंधविश्वास की भयावह घटना: तंत्रिक के बहकावे में आकर अपने ही भतीजे की हत्या की

Share

अंधविश्वास इंसान को कहां ले जा सकता है, ऐसी ही अंधविश्वास की घटना का उदाहरण प्रयागराज में सामने आया। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने 17 वर्षीय भतीजे को बेरहमी से मार डाला और शव को टुकड़े-टुकड़े कर दिया। यह सब उसने अपने समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तांत्रिक के कहने पर किया। 

घटना का पूरा विवरण

आरोपी का नाम शरण सिंह बताया जा रहा है, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस पूछताछ में शरण सिंह ने स्वीकार किया कि उसने यह हत्या तंत्रिका के प्रभाव में की थी। पुलिस के अनुसार उसने मंगलवार को स्कूल जाते हुए उसका अपहरण किया। उसके बाद तांत्रिक के द्वारा बताए गए मंत्र को पढ़ते हुए उसके हाथ पैर और सिर को काट दिया। 

उसने खून छिपाने के लिए लाल एवं गुलाबी चद्दर और थैलियों का इस्तेमाल किया। 

वह हाथ-पैर को घर से 10 किमी दूर जंगल में फेंक दिया था। और सिर को चद्दर मे लपेटकर बुधवार को एक नाले में फेंक आया था। जहां एक महिला भैंस चराते हुए, सिर देखा और शोर मचाया। बाद में जब पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो स्कूटर के रजिस्ट्रेशन संख्या से पकड़ा गया। आरोपी ने हत्या के बाद पुलिस को शव के टुकड़े भी दिखाए। उसने यह भी कहा कि उसके बेटे और बेटी ने आत्महत्या कर ली थी जिससे वह सदमें में था। 

पुलिस की कार्रवाई

  • पुलिस को सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
  • शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
  • पुलिस अब उस व्यक्ति(तांत्रिक) की खोज कर रही है, जिसने आरोपी को हत्या करने के लिए उकसाया था।
  • आरोपी पर हत्या (IPC 302) सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अंधविश्वास और समाज

झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र जैसी कुप्रथाएँ आज भी भारत में व्याप्त हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लोग ऐसे धोखेबाज़ तंत्रिकों के जाल में फँस जाते हैं क्योंकि वे जागरूक नहीं हैं।

प्रयागराज में अब एआई(ai) लेगा ड्राइविंग टेस्ट।  

Read more

Local News

hi_INहिन्दी