back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज के सोरांव में दर्दनाक हादसा: कार ने कुचला, दो युवकों की मौके पर मौत

Share

प्रयागराज के बलकरनपुर क्षेत्र के सोरांव-होलागढ़ मार्ग पर 30 जनवरी 2026 की रात को एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवक निमंत्रण देकर वापस जा रहे थे जब एक तेज रफ्तार कार ने उनकी जान ले ली। सोरांव हादसा तेज रफ्तार का सीधा उदाहरण है।

प्रयागराज सोरांव हादसा की पूरी खबर 

गुरुवार रात सोरांव थाना क्षेत्र के बलकरनपुर चौराहे के पास एक दिल्ली नंबर प्लेट की कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान सचिन मौर्य (27 वर्ष), पुत्र रोहित मौर्य (विशेष्वर मौर्य)राज सुमन वर्मा (27 वर्ष), पुत्र पंकज कुमार निवासी सरायभारत के रूप में हुई। 

सचिन मुंबई में ड्राइवर था, गुरुवार सुबह ही घर के कार्यक्रम के लिए लौटा था। वहीं राज सुमन के पिता पंकज स्थानीय कोटेदार हैं। दोनों बचपन के दोस्त बाइक पर निमंत्रण बांटने निकले थे। सोरांव हादसा होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

प्रयागराज माघ पूर्णिमा स्नान के लिए आज रात से मार्ग डाइवर्जन चालू। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी