back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज में माघी पूर्णिमा से पहले भारी वाहनों पर नो-एंट्री नियम लागू

Share

प्रयागराज में माघी पूर्णिमा स्नान 1 फरवरी से ठीक पहले बड़े सुरक्षा उपाय और यातायात परिवर्तन किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप, 30 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि (12 बजे) से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

माघी पूर्णिमा स्नान पर ट्रैफिक प्रतिबंधों की मुख्य जानकारी

प्रशासन ने बारह स्थानों पर रूट डायवर्जन/डायवर्ट किया है, जहाँ भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। नए यमुना पुल पर भी 1 फरवरी को सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। प्रमुख स्थानों पर एंट्री नहीं है, जैसे मंदर मोड़, पूरामुफ्ती गेट, बमरौली चौकी, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाईपास, मलाक हरहर चौराहा, टीपीनगर तिराहा, रामपुर चौराहा, गौहनिया घूरपुर और गोमटी नंबर-40। सिर्फ मेला से जुड़े वाहनों को छूट मिलेगी, बाकी को अलग-अलग मार्गों पर भेजा जाएगा।

प्रमुख डायवर्जन मार्ग 

दिल्ली-कानपुर मार्ग़: बक्सर मोड़ (फतेहपुर), लालगंज (रायबरेली), भुपियामऊ, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर होते हुए वाराणसी रिंग रोड। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

  • बांदा-रीवा मार्ग: फतेहपुर के चौडगरा चौराहा से बिंदकी, बंधवा तिराहा, ललौली, चिल्ला होकर बांदा निकले।
  • लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़: फतेहपुर से डलमऊ, ऊंचाहार, सलोन, लालगंज, भुपियामऊ, रानीगंज, जौनपुर होते हुए वाराणसी के लिए निर्धारित है।
  • कौशाम्बी-कोखराज: नवाबगंज बाईपास, सोरांव, हंडिया बाईपास, औराई होकर वाराणसी।
  • वाराणसी से: राजातालाब से बाबतपुर, मिर्जापुर रिंग रोड।
  • रीवा से: मनगवां से हनुमना, मिर्जापुर से होते हुए वाराणसी।

प्रयागराज के फूलपुर में युवती का शव बोरी में बंद कुएं में मिला।  

Read more

Local News

hi_INहिन्दी