back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज में सुनसान कुएँ से विवाहिता की लाश बरामद, हत्या की आशंका

Share

प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बलिकरनपुर गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक सुनसान कुएँ से विवाहिता का शव बोरे में बंद पाया गया, जिसकी पहचान के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

प्रयागराज फूलपुर हत्या घटना का पूरा विवरण

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव में रणविजय सिंह का पुराना ट्यूबवेल स्थल करीब दस साल से बंद पड़ा था। वहाँ पर एक कुआं भी था जहां अक्सर लोग नहीं जाया करता था। 29 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे गांव के राकेश और राजेंद्र लकड़ियां लेने पहुंचे। लकड़ियां कुएं में गिरी दिखीं तो उन्होंने लग्गी से निकालने की कोशिश की। तभी नीचे सफेद बोरी तैरती दिखी। सूचना पर फूलपुर पुलिस तुरंत पहुंची और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी-सीढ़ी से बोरी बाहर निकाली। बोरी बाहर निकाला, तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी। बोरी से एक महिला का शव निकला जो की पानी में रहने के कारण फूल और सड़ चुका था। पुलिस ने बताया कि शव को ईंटों और लकड़ियों से दबाकर छिपाया गया था, ताकि शव आसानी से बाहर ना निकाला जा सके। 

पहचान और गुमशुदगी 

पुलिस ने मृतका की पहचान सीमा सरोज (35 वर्ष) के रूप में की, जो बलिकरनपुर गाँव की ही निवासी थी और 22 जनवरी से लापता थी। परिजनों ने पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और तलाश कर रहे थे, लेकिन शव मिलने की सूचना ने पूरे इलाके में शोक और चिंता फैला दी।

सीमा सरोज की शादी करीब 17 वर्ष पहले अनिल गौतम से हुई थी। मृतिका के पास चार छोटे-बड़े बच्चे हैं, 15 वर्षीय कुलदीप, 12 वर्षीय संदीप, 8 वर्षीय सागर और 6 वर्षीय रंजना। मां की मौत की खबर सुनकर बच्चे फूट-फूटकर रो रहे हैं।  

सूत्रों के मुताबिक अनिल पिछले तीन वर्षों से प्रयागराज शहर में एक गांव की दूसरी महिला के साथ रह रहा है। वह बार-बार गांव आता था। सीमा से गायब होने पर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गायब होने का आरोप लगाया। गांव में पंचायत हुई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

प्रयागराज पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश हुए गिरफ्तार, सराफा व्यापारी चोरी में थे शामिल। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी