back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज में मतदाता पंजीकरण प्रशिक्षण: तेजी से वोटर जोड़ने का लक्ष्य

Share

लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो। प्रयागराज जिले में निर्वाचन अधिकारियों और बूथ स्तर के कर्मचारियों को आने वाले चुनावों में मतदाता सूची को अधिक सटीक, व्यापक और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

SIR प्रशिक्षण अभियान की योजना 

प्रयागराज के उत्तर, दक्षिण और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में, सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि यह प्रशिक्षण आवश्यक है क्योंकि बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी – बूथ स्तर अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाता से संपर्क कर सकते हैं और उनकी सहायता  फॉर्म भरने में कर सकते हैं।

प्रशिक्षण में क्या सिखाया गया?

  • इस दौरान बताया गया कि वह युवा जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 साल हो चुकी है, उनके फॉर्म 6 को भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ना है। वहीं फॉर्म 7 (आपत्ति), 8 (सुधार) भरवाएंगे।​
  • बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर मतदाता सूची की नोटिस जारी करें और सूची में नाम सम्बंधित लोगों से पुष्टि प्राप्त करें। 
  • मतदाताओं से दस्तावेजों और चित्रों को सही ढंग से अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया गया था ताकि डेटा में कोई त्रुटि न हो।
  • प्रशिक्षण में कहा गया कि 27 फरवरी 2026 तक सभी नोटिस और फॉर्म डिजिटाइज किए जाएंगे।

प्रयागराज में स्कूल रहेंगे 16-20 जनवरी तक रहेंगे बंद। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी