back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज में रिटायर्ड दरोगा की घर में निर्मम हत्या, खून से लथपथ शव मिला

Share

प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार सुबह, लालापुर थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में सीबीसीआईडी(Central Bureau of Criminal Investigation and Identification) के सेवानिवृत्त दरोगा राम रतन मिश्रा का शव खून से लथपथ मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी हत्या रात में ही कर दी गई थी। 

प्रयागराज रिटायर्ड दरोगा हत्या घटना से जुड़ी विस्तृत खबर 

सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे जब नातिन यशी मिश्रा नाना को नाश्ता देने मदुरी गांव के मकान पर पहुंची। बाहर का दरवाजा बंद था। उसने फोन लगाया पर फोन बंद आया। फिर उसने अपने भाई प्रवीण को बुलाया। प्रवीण करीब दस बजे आए। पीछे का दरवाजा खुला पाया। जब प्रवीण अंदर प्रवेश किया तो वह अंदर का हाल देखकर चीखने लगा। रामजतन मिश्रा का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और कमरे में खून था। सिर पर भारी वस्तु से कम से कम पांच वार किया गया था। 

हत्या को कैसे दिया गया अंजाम?

पुलिस की प्रारम्भिक जांच के अनुसार बताया कि रामजतन मिश्रा की कातिलों ने घर के पीछे वाले रास्ते से प्रवेश किया और हत्या करने के बाद भाग गए। घर के बाहर भी खून के निशान मिले हैं, जो संकेत देते हैं कि शायद संघर्ष हुआ था। अब तक हत्या के कारणों का स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। पुरानी शत्रुता, लूटपाट या कोई अन्य व्यक्तिगत द्वेष इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक हो रही।

घटना की सूचना मिलते ही लालापुर थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम ने सीन पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रयागराज माघी पूर्णिमा स्नान के दिन 2 करोड़ से अधिक भक्तों ने लगाई डुबकी। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी