शुक्रवार रात यमुनापार के रामपुर पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। रामपुर डंपर हादसा में दोनों युवकों की मौत हो गई। जिसमें से एक मेडिकल स्टोर का संचालक था और दूसरा प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
रामपुर डंपर हादसा की पूरी खबर
यह घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर पुलिस चौकी के सामने हॉट मिक्स प्लांट के सामने रात करीब 9:30 बजे हुई थी। कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव के दीपक पटेल (25) पुत्र ब्रह्मानंद पटेल और नौगवां सलैया गांव के इंद्रपाल पाल (35) पुत्र सूर्यजीत पाल बाइक पर प्रयागराज की ओर जा रहे थे। अचानक पीछे से आते हुए डंपर ने चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोकल पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर घायलों को करछना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया। हालत बिगड़ने पर स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं डंपर चालक भाग निकला।
इंद्रपाल और दीपक के परिजनों में मौत की खबर से कोहराम मच गया। इंद्रपाल विवाहित है एवं उसके दो बच्चे है जबकि दीपक अविवाहित था।
प्रयागराज के कीडगंज में रहने वाली यूपीएससी छात्रा ने किया सुसाइड, मिर्जापुर की रहने वाली थी।

