back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला

Share

प्रयागराज के कीडगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। मधवापुर में रहकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रही 28 वर्षीय प्रतिमा कौशल का शव अपने किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। शुक्रवार रात की UPSC छात्रा सुसाइड घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, इस घटना को सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह पढ़ाई का दबाव था या कुछ अलग कारण था?

प्रयागराज UPSC छात्रा सुसाइड घटना की पूरी जानकारी

कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर मोहल्ले में प्रतिमा अकेले रहती थी। मूल रूप से मिर्जापुर जिले के सिटी कोतवाली के घुरहू पट्टी गांव की रहने वाली प्रतिमा श्याम लाल कौशल की बेटी थी। वह 2025 में आईआईटी परीक्षा पास कर चुकी थी और अब यूपीएससी की तैयारी में जुट थी।

शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे उसकी सहेलियों ने फोन किया, बहुत देर तक काल वापस नहीं आया। फिर दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद हो गया था। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कीड़गंज थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो प्रतिमा का शव छत के पंखे से लटका मिला।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।शनिवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस हर पक्ष की जांच कर रही है, साथ ही सहेलियों से भी पूछताछ की गई है। 

प्रयागराज माघी पूर्णिमा स्नान के लिए मार्ग डाइवर्जन शुरू। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी