back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज में पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे की हत्या, संपत्ति विवाद की वजह

Share

कभी-कभी परिवार के भीतर के विवाद इतने भयंकर रूप ले लेते हैं कि वे मानवता की सीमाओं को भी पार कर जाते हैं। हाल ही में प्रयागराज में एक ऐसी ही दर्दनाक घटना घटी जिसमें एक पिता ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

घटना का विवरण

सोरांव थाना क्षेत्र के अहिबीपुर गांव में एक संपत्ति विवाद में लालजी यादव ने अपने 27 वर्षीय बेटे विनोद कुमार यादव को कुल्हाड़ी से मार डाला। बताया जाता है कि पिता और बेटे के बीच जमीन के दाखिल-खारिज को लेकर विवाद था। 7 सितंबर 2025 की देर रात विनोद जब सो रहा था तभी लालजी ने कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिता ने फिर अपनी पत्नी और बेटी को धमकी दी कि अगर वे कुछ कहेंगे तो उन्हें भी मार डालेगा। परिवार भयभीत हो गया। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक विनोद मुंबई में काम करता था और हाल ही में गांव आया था। 

बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या का बैकग्राउंड(पृष्ठभूमि) और मानसिक स्थिति

ऐसी घटनाएं अक्सर पारिवारिक संपत्ति विवाद, मानसिक तनाव और कभी-कभी शराब के नशे की वजह से घटती है। इस घटना में आरोपी पिता शराब के नशे में धुत था। परिवार के बीच वित्तीय और जमीन से जुड़ी लड़ाई ने पिता को बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या जैसी भयानक स्थिति में बिगाड़ दिया। हमारे समाज में ऐसे मामले दुर्लभ नहीं हैं, और संपत्ति, इच्छाओं और अहंकार अक्सर परिवारों को तोड़ते हैं।

ग्रामीण स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 से जुड़ी अपडेट जानिए। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी