back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज में ज्वेलरी शॉप चोरी: 14 लाख रुपये के जेवर 14 मिनट में गायब

Share

प्रयागराज के न्यू ममफोर्डगंज क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में देर रात चोर घुस गए। दुकान का ताला तोड़कर, उन्होंने दो लाख रुपये की नकदी सहित आधा किलो सिक्के, एक किलो चांदी के बिछिया-अंगूठी और अन्य जेवरात चुरा लिए।  सुबह दुकान खोलने पर खुलासा हुआ तो पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। ममफोर्डगंज ज्वेलरी चोरी की घटना 1 फरवरी की है। 

ममफोर्डगंज ज्वेलरी चोरी वारदात कैसी हुई?

1 फरवरी की देर रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। सर्राफ सुनील सोनी की दुकान उस वक्त बंद थी, चोरों ने चुपचाप ताला तोड़ा और दो लाख रुपये कैश बॉक्स से निकाल लिए। फिर चांदी के जेवर, 0.5 किलो सिक्के और 1 किलो बिछिया और अंगूठियां निशाना बनाए गया। कुल मिलाकर चोरों ने लाखों का माल लेकर फरार हो गए। 

न्यू ममफोर्डगंज निवासी सुनील सोनी ने तहरीर दी। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आसपास के कैमरों से चोरों के बारें में कुछ सुराग मिलने के आसार है। 

पिछले कुछ महीनों में ज्वेलरी शॉप्स पर चोरों का प्रभाव बढ़ा है। सरंगापुर बाजार में जनवरी में ही दो दुकानों के शटर काटे गए और लाखों रुपये के गहने उड़ाए गए। वहीं दिसम्बर में कल्यान ज्वेलर्स से 14 लाख की चोरी हुई, जो महिलाओं ने शॉल में छिपा लिया था।

प्रयागराज में नामी डॉक्टर के बेटे नें की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी