प्रयागराज के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अजय शुक्ला के बेटे का निधन हो गया है। उनके 22 वर्षीय बेटे स्पर्श शुक्ला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने मां को वीडियो कॉल किया था, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस दुःखद घटना ने न केवल परिवार को हिलाकर रख दिया है।
प्रयागराज डॉक्टर के बेटे सुसाइड घटना का पूरा विवरण
स्पर्श शुक्ला, 22 वर्ष की आयु में धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जबलपुर में लॉ का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह छुट्टियों में घर आया हुआ था और लगभग एक महीने से परिवार के साथ रह रहा था।
घटना कैसे सामने आई?
शनिवार रात को लगभग 12 बजे स्पर्श ने अपने कमरे से अपनी मां को वीडियो कॉल किया, लेकिन उसने मां से क्या बात की यह स्पष्ट नहीं हो सका। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे घर की नौकरानी ने कमरे में आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर कमरे की दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया, तो फंदे पर बुनाई की रस्सी से स्पर्श का शव लटका हुआ था। उसके चेहरे पर भी तकिए का खोल पाया गया था। माता-पिता कमरे का दृश्य देखकर आवाक रह गए।
क्या मिला पुलिस को?
स्थानीय कर्नलगंज पुलिस ने अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं पाया है और जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि स्पर्श ने अपने दोस्तों और परिवार से किसी तरह का तनाव के बारें में संकेत नहीं किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, लेकिन प्रारंभिक जांच में आत्महत्या ही लग रही। आत्महत्या का कारण जानने के लिए पूछताछ चल रही है।
कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड से असल कारणों का पता चल सकता है। फिलहाल परिवार कोई वजह नहीं बता पा रहा।
डॉ. अजय शुक्ला मूल रूप से सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अवई सलवन गांव के रहने वाले हैं। प्रयागराज के नाजरेथ अस्पताल में वे पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) हैं। वे प्रयागराज के प्रतिष्ठित डॉक्टरों में से एक है। पत्नी सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय में शिक्षिका हैं।
प्रयागराज माघी पूर्णिमा स्नान के दिन 2 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में लगाई डुबकी।

