प्रयागराज के नैनी जेल में तैनात बंदी रक्षक के घर खुशियों के आगमन से पहले दुखों का पहाड़ टूट गया। रविवार रात बंदी रक्षक का शव अपने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। इस घटना से जेल परिसर और आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।
नैनी जेल बंदी रक्षक मौत घटना से जुड़ी पूरी खबर
रविवार रात को नैनी सेंट्रल जेल में पृथ्वीराज चौहान की ड्यूटी लगी थी। लेकिन वह समय पर नहीं पहुंचे। जेल प्रशासन ने फोन किया, कोई जवाब नहीं मिला। फिर एक सिपाही उनके चकदोंदी मोहल्ले के किराए के कमरे पर गया। दरवाजा खुला था, लेकिन अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। पंखे से लटका शव देखकर सिपाही सन्न रह गया। सूचना मिलते ही जेल अधिकारी और नैनी थाने की पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पृथ्वीराज मऊ जिले का मोहम्मदाबाद गोहना था। उनके पिता का नाम प्रभु चौहान था, 2021 बैच के बंदी रक्षक के रूप में सितंबर 2021 से नैनी जेल में तैनात है। वह अपने पिता और छोटे भाई के साथ चकदोंदी या प्रयागपुरम नगर में रहता था। वह अकेला था क्योंकि परिवार के अन्य लोग दस दिन पहले गांव गए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका है। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया की जांच चल रही है।
कुछ महीने पहले हुई थी सगाई
पृथ्वीराज की सगाई महीने भर पहले हुई थी और शादी महीने भर बाद होनी थी। फरवरी 2026 में उनकी शादी होने वाली थी। पृथ्वीराज(28) मऊ जिले के मोहम्मदाबाद का निवासी थे और प्रयागराज में पिछले 4 साल से कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, रविवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने पिता और बहन से फोन पर बात की। पिता ने बताया कि बेटा किसी बात से परेशान था, लेकिन कुछ कारण नहीं पता चला।
प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र कमरे में मिला मृत, दम घुटने से मौत की आशंका।

