back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज में जौनपुर के प्रतियोगी छात्र की संदिग्ध मौत, दम घुटने से मौत होने की आशंका 

Share

प्रयागराज कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक प्रतियोगी छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रतियोगी छात्र जौनपुर का रहने वाला था, जो की किराये के कमरे में मृत पाया गया। शुरुआती जांच से अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 

प्रयागराज छात्र मौत की जानकारी 

मृतक शुभम यादव, 28 वर्ष, मूल रूप से थाना लाइन बाजार क्षेत्र, हरका हुसैनाबाद, जौनपुर जिले का निवासी था। वह प्रयागराज में गंगानगर गली नंबर 9 में एक किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

शनिवार कों शाम को जब शुभम कमरे से नहीं निकला तो आसपास के छात्रों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने सिकी सूचना मकान मालिक और पुलिस को दी। पुलिस के पहुँचने पर दरवाजा के लॉक को तोड़कर देखा गया तो छात्र बेसुध पड़ा था। 

कमरे में मच्छर भगाने वाली “क्वाइल” जल रही थी और धुआँ पूरे कमरे में फैला हुआ था, जिससे दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मौत के कारण के बारे में सुनिश्चित होने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार बताया है।

प्रयागराज माघी पूर्णिमा स्नान पर 2 करोड़ से अधिक लोगों ने किया संगम स्नान। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी