back to top
मंगलवार, मार्च 3, 2026

प्रयागराज के लालपुर थाना क्षेत्र के स्कूल परिसर में युवक की गोली लगने से मौत, जांच जारी

Share

प्रयागराज के यमुनापार इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक युवक का सिर में गोली लगी शव एक स्कूल परिसर में मिला। क्या यह आत्महत्या थी या किसी दुश्मनी का नतीजा? पुलिस अभी जांच में जुटी है, लेकिन लालपुर युवक की संदिग्ध मौत नें पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

प्रयागराज लालपुर युवक की संदिग्ध मौत

शुक्रवार सुबह, 27 फरवरी 2026 को प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के चक गौरी शंकर गांव में शारदा प्रयाग पब्लिक स्कूल के परिसर में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान लालापुर थाना क्षेत्र के गोबरा तरहार गांव निवासी 22 वर्षीय साहिल शुक्ला के रूप में हुई है।

साहिल अपने फूफा के घर पर रहता था, जो इसी गांव में स्थित है। वह आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था और सुबह किसी काम से स्कूल गया था। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ और आसपास के ग्रामीण दौड़े। पहुँचने पर वहां साहिल का शव पड़ा था, सिर में गोली का घाव था और पास में ही एक अवैध पिस्टल भी पड़ी थी। 

घूरपुर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर काम कर रही है। फूफा और उसके आस-पास के लोगों से पूछताछ जारी है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।

प्रयागराज में घूस लेते दो लेखपाल धरे गए। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी