प्रयागराज में एक भयानक और दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जिससे पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में दिनदहाड़े गला रेतकर मार डाला गया। यह वारदात स्थानीय लोगों को चिंतित और आतंकित कर रही है, और पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से देख रही है।
प्रयागराज कांटी गांव नाबालिग हत्या
घटना कांटी गांव की है, जहां पर नाबालिग लड़की(सरिता) सुबह शौच के लिए निकली थी। कुछ ही घंटों बाद उसका रक्तरंजित शव गांव के पास एक गेहूं के खेत में मिला। घटना की सूचना गांव के एक व्यक्ति शिवाकांत ने दी, जिन्होंने खेत के पास लड़की का शव देखा और तत्काल उसके पिता रमेश को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने कहा कि लड़की को गला रेतकर मार डाला गया था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अभी भी हत्या की वजह नहीं पता चला है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील कर रही है।
आगे की कार्रवाई
प्रयागराज ऐसे हादसों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार त्वरित न्याय, कठोर कार्रवाई और स्थानीय जागरूकता है। यमुनानगर पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम बनाई गई है और हत्या का जल्द खुलासा होगा।
प्रयागराज में शास्त्री पुल का मरम्मत का कार्य माघ मेला तक रोक गया।

