प्रयागराज के राजापुर इलाके में एक गर्ल्स हॉस्टल से दर्दनाक खबर आई है। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही 25 साल की रिया पांडेय फंदे पर लटकी मिलीं, लेकिन देर रात दो युवकों का हॉस्टल में घुसना और अस्पताल से शव छोड़कर भागना कई सवाल खड़े कर रहा है।
प्रयागराज गर्ल्स हॉस्टल मौत घटना की पूरी खबर
सोमवार रात प्रयागराज के राजापुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रिया पांडेय को उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। शुरू में लगा की ये आत्महत्या का केस है परंतु कुछ तथ्य ऐसे हैं जिनकी वजह से पुलिस और परिवार दोनों ही हत्या का संदेह जता रहे हैं।
देर रात कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली रिया पांडेय के कमरे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। दो युवक अंदर घुसे, रिया को फंदे से उतारा और बेली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों युवक शव छोड़कर फरार हो गए।
रिया प्रतापगढ़ जिले के अंतमऊ बजहा गढ़ी गांव के मानिकपुर कुंडा की रहने वाली थीं। रिया पिछले चार साल से प्रयागराज में UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।
परिवार ने उठाए सवाल
रिया के पिता सुशील कुमार पांडेय और उनके परिवार ने कैंट थाना में तहरीर देकर एक व्यापक जांच की मांग की है। उनका कहना है की –
- यह एक गर्ल्स हॉस्टल था जहां आमतौर पर पुरुषों को प्रवेश की अनुमति नहीं होती।
- बड़ा सवाल ये है कि अर्धरात्रि में दो युवक हॉस्टल में कैसे प्रवेश कर गये।
- पूछताछ में यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवकों को रिया के फंदे पर लटके होने की पहले से कैसे जानकारी हुई।
परिजनों ने बताया की उनकी रिया से अंतिम बातचीत सोमवार रात 9 बजे हुई थी, लेकिन उसने कोई चिंता या परेशानी नहीं बताई।
जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मोबाइल रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स से वजह तलाशी जा रही है। हॉस्टल में पुरुषों का प्रवेश कैसे संभव हुआ, इसकी पड़ताल हो रही। अगर लापरवाही पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।
प्रयागराज में पिता की डांट से नाराज युवती ने खा ली 52 बीपी की गोलियां, अब सुरक्षित।

