back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज घूरपुर में एम्बुलेंस टक्कर – साइकिल पर सवार दो छात्रों की दर्दनाक मौत

Share

प्रयागराज के यमुनापार इलाके में दो मासूम छात्रों का साइकिल से स्कूल लौटना आखिरी सफर बन गया। घूरपुर के छोटी कांटी में तेज एंबुलेंस ने साइकिल पर सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घूरपुर हादसा से परिवार जनों में मातम पसर गया। 

प्रयागराज घूरपुर हादसा का पूरा विवरण

शोभित पटेल और रिंकू पटेल स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहे थे, जो छोटी कांटी गांव के पास घूरपुर-सरसाई मार्ग पर था। अचानक एक तेज रफ्तार एंबुलेंस (अज्ञात संख्या) पीछे से टक्कर मार दिया। शोभित की मौत, रिंकू को एसआरएन ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जाता है की दोनों चचेरे भाई है।

घूरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एंबुलेंस ड्राइवर भाग गया, लेकिन वाहन को कब्जे में कर लिया गया है। परिवार में खबर सुनते ही मातम छा गया, जबकि ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। 

प्रयागराज के घूरपुर हादसा में छात्रों की मौत केवल एक घटना नहीं है; यह सड़क सुरक्षा, एम्बुलेंस ड्राइविंग नियमों और यातायात नियमों के पालन की गंभीर स्थिति पर सवाल उठाता है। 

प्रयागराज वसंत पंचमी स्नान पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब।  

Read more

Local News

hi_INहिन्दी