back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

बसंत पंचमी पर माघ मेले में आस्था का सैलाब, 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान 

Share

23 जनवरी 2026 को प्रयागराज में माघ मेले के चौथे बड़े स्नान पर्व बसंत पंचमी पर भक्तों का विशाल जमावड़ा देखने को मिला। त्रिवेणी संगम जहां गंगा, यमुना और पवित्र सरस्वती का मिलन माना जाता है, पर सुबह से ही करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी के लिए कतार में खड़े दिखे।

वसंत पंचमी स्नान की जानकारी 

प्रयागराज में वसंत पंचमी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। 3 करोड़ 56 लाख लोगों ने संगम नदी में प्रवेश किया। इस साल के आकड़े ने महाकुंभ 2025 का आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। माघ मेले का चौथा मुख्य स्नान भोर से रात तक सिलसिला चलता रहा। मेला प्रशासन के अनुसार – 

  • सुबह 8 बजे: 1.04 करोड़
  • 10 बजे: 1.40 करोड़
  • दोपहर 12: 2.10 करोड़
  • 2 बजे: 2.90 करोड़
  • शाम 4: 3.20 करोड़
  • रात 8: 3.56 करोड़

24 घाटों पर भीड़, संगम नोज, दशाश्वमेध और झूंसी घाट जिनमें प्रमुख हैं। मेलाधिकारी ऋषिराज ने कंट्रोल रूम से देखभाल की। 800 हेक्टेयर जमीन, 25,000 शौचालय और 3,500 सफाई कर्मचारी डिवीजनल कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने व्यवस्था की प्रशंसा की।

इस धार्मिक आयोजन में लोग न सिर्फ स्नान कर रहे थे, बल्कि मां सरस्वती की पूजा, पीले वस्त्र पहनकर और नए मौसम का स्वागत भी करते हैं।

प्रयागराज के एक युवक ने नागपुर जेल में फांसी के फंदे पर झूला। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी