back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज: तेज़ कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Share

प्रयागराज शहर के दिल चौफटका पुल पर एक बाइक सवार युवक को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। यह हादसा कल देर रात चौफटका पुल पर हुआ, जिसमें बाइक सवार अजीत सिंह की मौत हो गई।

प्रयागराज चौफटका पुल हादसा से जुड़ी पूरी खबर 

17 जनवरी 2026 की देर रात बलुआ घाट सब्जी मंडी के 23 वर्षीय अजीत सिंह अपनी बाइक पर कहीं जा रहे थे। उनकी बाइक को अचानक पीछे से एक तेज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि अजीत मौके पर ही घायल हो गए और उसके बाद उनकी मौत हो गई। दर्शकों ने बताया कि कार चालक ने लापरवाही की और बिना रुके मौके से भाग गया। 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया। कैंट थाना पुलिस तुरंत पहुंची, लेकिन तब तक अजीत की सांसें थम चुकी थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों को सूचना दी गई। अजीत धूमनगंज इलाके में एक पिज्जा शॉप पर काम करते थे और काम से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

आरोपी की तलाश तेज

हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर एक एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। उनका दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार हो जाएगा।

प्रयागराज में छोटी बच्ची के साथ बहु नें कुएं में लगाई छलांग, मौत। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी