प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने कुएं में अपने चार महीने के शिशु के साथ छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
कौंधियारा हादसा
शुक्रवार सुबह गांव में हड़कंप मच गया जब घर से 50 मीटर दूर कुएं में मां-बेटी के शव मिले। ऐसा बताया गया की 24 वर्षीय सोनम पटेल गुरुवार शाम अपने मायके मनकवार से लौटी थी, और शाम को पति शिवबाबू से कहासुनी हो गई। जिससे व्यथित होकर उसने बेटी के साथ कुएं में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद भीड़ वहां जमा हो गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।
सोनम का पहला विवाह 2018 में ज्ञानचंद्र(शिवबाबू का बड़ा भाई) से हुआ था, जिसकी एक वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पति के मौत के बाद दोनों परिवारों की आपसी सहमति से उसकी शादी उसके देवर शिवबाबू से हुई। दृष्टि का जन्म चार महीने पहले हुआ था। तीन वर्ष की पहली बेटी सृष्टि अपने परिवार के पास सुरक्षित है।
प्रयागराज में किसान महापंचायत टिकैत का बड़ा बयान।

